फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्रिटेन की नई गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहां से की है पढ़ाई, कहां है उनका परिवार?

Thu, 25 Jul 2019 12:44 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 25 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Know Britain's new home secretary Priti Patel education, school, college and family
प्रीति पटेल - फोटो : ट्विटर

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में भारतीय मूल की प्रीति पटेल गृह मंत्री बनी हैं। वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली महिला गृहमंत्री हैं। इसके पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे की सरकार में अहम पदों पर रह चुकी हैं। लेकिन उन पर इजराइल के साथ गुप्त बैठकें करने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। अब एक बार फिर उन्हें ब्रिटेन का बेहद अहम पद मिला है। पहले इस पद पर पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद कायम थे।



आखिर कौन हैं प्रीति पटेल? क्या है उनका पूरा नाम? कहां से की है पढ़ाई? कहां है उनका परिवार? कैसे शुरू हुआ उनका करियर? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।
Know Britain's new home secretary Priti Patel education, school, college and family
प्रीति पटेल - फोटो : ट्विटर
  • प्रीति का पूरा नाम प्रीति सुशील पटेल है। 
  • अभी वह 47 वर्ष की हैं। कंजर्वेटिव पार्टी की प्रीति सबसे पहले साल विटहैम से 2010 में सांसद चुनी गई थीं। 2015 और 2017 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। 
  • डेविड कैमरन की सरकार में उनका कद बढ़ा। साल 2014 में प्रीति ट्रेजरी मिनिस्टर बनीं। फिर 2015 के आम चुनाव क बाद उन्हें रोजगार राज्यमंत्री का पद दिया गया।
  • फिर थेरेसा मे की सरकार में प्रीति पटेल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग में राज्य सचिव का पद संभाला।
  • लेकिन 2017 में इजराइल के विवाद के कारण पद से इस्तीफा देना पड़ा।

प्रीति ने कहां से की है पढ़ाई

Know Britain's new home secretary Priti Patel education, school, college and family
प्रीति पटेल - फोटो : ट्वि
  • प्रीति ने पहले वेस्टफील्ड टेक कॉलेज से पढ़ाई की। 
  • उसके बाद उन्होंने कील यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। 
  • फिर प्रीति ने एसेक्स यूनिवर्सिटी से ब्रिटिश गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है प्रीति का परिवार

Know Britain's new home secretary Priti Patel education, school, college and family
प्रीति पटेल - फोटो : ट्विटर
  • प्रीति के माता पिता (अंजना और सुशील पटेल) गुजरात के रहने वाले हैं। लेकिन प्रीति के जन्म से पहले ही वे युगांडा चले गए थे। फिर वहां से पलायन कर दोनों इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में बस गए।
  • उन्होंने लंदन और इंग्लैंड के साउथ-ईस्ट में न्यूजएजेंट्स का चेन शुरू किया।
  • प्रीति पटेल का जन्म 29 मार्च 1972 को इंग्लैंड के हैरो में हुआ था। प्रीति मार्गरेट थेचर को अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन

कैसा है प्रीति का निजी जीवन

Know Britain's new home secretary Priti Patel education, school, college and family
प्रीति पटेल - फोटो : ट्विटर
  • प्रीति पटेल ने साल 2004 में एलेक्स सॉयर नाम के शख्स से शादी की। सॉयर NASDAQ स्टॉक एक्सचेंज में मार्केटिंग कंसल्टेंट हैं।
  • वह काउंसिल ऑफ लंदन बॉरो ऑफ बोक्सले में कैबिनेट सदस्य और कंजर्वेटिव काउंसलर भी हैं।
  • फरवरी 2014 से लेकर अगस्त 2017 तक सॉयर प्रीति के ऑफिस मैनेजर के रूप में पार्ट टाइम जॉब भी कर चुके हैं।
  • प्रीति के बेटे का नाम फ्रेडी है जिसका जन्म 2008 में हुआ।
ये भी पढ़ें : क्या है अविश्वास प्रस्ताव जिसने गिरा दी कर्नाटक की सरकार, लोकसभा में अब तक कितनी बार हुआ पेश
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed