यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई तीनों प्रतिष्ठित बोर्डों ने अपने 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा और बोर्ड्स जैसे राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु आदि ने भी परिणामों को जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के मन में भी एक ही सवाल चल रहा है कि अपने बच्चे के लिए कौन-सा विषय बेहतर होगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेस और संस्थानों की जानकारी दे रहे हैं, जिसे बच्चे 12वीं के बाद बड़ी आसानी से चुन सकते हैं और उसके साथ अपना करियर बना सकते हैं।
{"_id":"5cd50261bdec220779074838","slug":"know-about-institutes-and-courses-name-for-admissions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12वीं पास छात्र इन बड़े संस्थानों को बनाएं अपना कॉलेज, 55 फीसदी अंकों पर भी मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
12वीं पास छात्र इन बड़े संस्थानों को बनाएं अपना कॉलेज, 55 फीसदी अंकों पर भी मिलेगा प्रवेश
Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 10 May 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीए (टूरिज्म एंड ट्रैवल) -
- केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट ने बीबीए (टूरिज्म एंड ट्रैवल) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आवेदन निकाले हैं। तीन साल के इस कोर्स में 240 सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए अंतिम तिथि 17 मई, 2019 निर्धारित की गई है। यदि आपके बारहवीं में 50 फीसदी अंक हैं तो आपको इस कोर्स में प्रवेश आसानी से मिल जाएगा। उम्र की बात की जाए तो अधिकतम आयु 22 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार इससे संबंधित और अधिक जानकरी जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://www.iittm.ac.in पर भी जा सकते हैं।
बैचलर ऑफ फार्मेसी
- दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी आपको एक सुनहरा मौका दे रही है। 12वीं में अगर आपके फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोलॉजी विषय के साथ 55 फीसदी अंक हैं तो आप बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स को अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं। 4 साल 8 सेमेस्टर के इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.dpsru.edu.in चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी
- दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स के लिए प्रवेश हो रहे हैं। इसके लिए भी अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। यदि आपने 12वीं फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोलॉजी के साथ की है तो आप इस कोर्स के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.dpsru.edu.in पर जाएं। खास बात ये हैं कि यहा आपको इंटर्नशिप करने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप या फेलोशिप के लिए भी कर सकते हैं आवेदन-
- यदि आप वेस्ट इंडीज की सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी से 5 साल की मेडिसिन प्रोग्रामिगंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। बता दें कि स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार को आवेदन करना होगा। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे विषय हों और उसने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। इनके लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए http://www.b4s.in/DBL/SGU2 पर जाएं।
कमेंट
कमेंट X