फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2023 Admit Card : जल्द जारी होगा जेईई मेन का एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी सूचना और प्रवेश-पत्र यहां मिले

Wed, 18 Jan 2023 08:38 AM IST
new delhi Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 08:38 AM IST
सार

Jee Main Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन (JEE Main 2023) जनवरी सत्र के लिए 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Jee Main Admit Card 2023 Jee Mains Jan Exam City List IIT Exam Syllabus and More Details News in Hindi
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main 2023 Exams Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन (JEE Main 2023) जनवरी सत्र के लिए 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीई और बी. टेक पेपर में अच्छा स्कोर करने के लिए अपनी तैयारी करने में व्यस्त रहें। एनटीए की ओर से बीई, बी टेक पेपर के लिए जेईई मेन पेपर-1 आयोजित किया जाएगा, जबकि बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों के लिए पेपर-2ए और पेपर 2बी के रूप में अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। 

Jee Main Admit Card 2023 Jee Mains Jan Exam City List IIT Exam Syllabus and More Details News in Hindi
JEE Main परीक्षा केंद्र के बाहर का नजारा - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

JEE Main 2023: एग्जाम सिटी और प्रवेश-पत्र की घोषणा जल्द

एनटीए (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2023 (JEE Main) जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हालांकि, इससे पहले जेईई मेन के पहले चरण के लिए परीक्षा केंद्र शहरों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी जुटा कर अपनी यात्रा का बंदोबस्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card) पर छपे निर्देशों को ध्यान से देखें और उनका पालन करें। एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 - 40759000/011 - 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

 

Jee Main Admit Card 2023 Jee Mains Jan Exam City List IIT Exam Syllabus and More Details News in Hindi
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

JEE Main 2023 Exam Pattern : ऐसा रहेगा पेपर पैटर्न

जेईई मेन 2023 के पेपर पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 1- जेईई मेन के बीई, बी टेक पेपर में तीन खंड शामिल होंगे - गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान और इसमें 90 प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 2ए- बी आर्क पेपर में तीन खंड होंगे - गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग और इसमें 82 प्रश्न होंगे। जबकि पेपर 2बी- जेईई मेन परीक्षा के बी प्लानिंग पेपर में गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और योजना आधारित प्रश्न शामिल होंगे और इसमें 105 प्रश्न होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jee Main Admit Card 2023 Jee Mains Jan Exam City List IIT Exam Syllabus and More Details News in Hindi
JEE Main परीक्षा केंद्र - फोटो : ANI file photo

JEE Main 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            होम पेज पर जेईई मेन 2023 सत्र 1 के एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे - आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड आदि डालें।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            जेईई मेन 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रतियां प्रिंट आउट करवा लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed