इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मार्च को खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 मार्च रखी गई थी, जिसे 10 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन 2021 : परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 10 मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 02 मार्च, 2021 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किए थे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं।
आवेदन की शुरुआत
02 मार्च, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख
10 मार्च, 2021
फीस जमा करने की तारीख
10 मार्च, 2021
अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क भर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो वह हेल्प डेस्क (011-40759000) नंबर पर संपर्क कर सकता है। मार्च सत्र की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को होगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं।
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
एनटीए ने जेईई मेन के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया है। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा।
छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे।
13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X