देश के सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में शुमार आईआईटी और आईआईएससी में दाखिले के लिए होनी वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तैयार हो जाइए। यहां इस खबर में आपको आईआईटी और आईआईएससी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमएससी और एमएससी-पीएचडी आदि में दाखिले के लिए जरूरी जैम परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया है।
JAM 2021: आईआईटी और आईआईएससी में दाखिले के लिए जरूरी है यह परीक्षा, जानिए सबकुछ
इस खबर में आपको आईआईटी और आईआईएससी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमएससी और एमएससी-पीएचडी आदि में दाखिले के लिए जरूरी जैम परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया है।
जैम 2021 की आवेदन प्रक्रिया?
वैसे तो परीक्षा भी हर साल फरवरी माह में आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण परीक्षा को टाल दिया गया था। खैर, इस बार भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा 20 मई, 2021 को JAM 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट - मास्टर्स के लिए पंजीकरण नहीं किया, वे IISC JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित।
जैम 2021 आवेदन शुल्क?
प्रवेश संस्थानों में कार्यक्रमों के ईआर और एमईक्यू के आधार पर पाठ्यक्रम वरीयता क्रम को ध्यान से चुनने के बाद, ₹600/- का भुगतान गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में किया जाना है। भुगतान joaps.iisc.ac.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। जैम 2021 के तहत प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए संस्थान द्वारा पहली मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसकी घोषणा 15 जून, 2021 को की जाएगी।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि।
कमेंट
कमेंट X