फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस देश का पासपोर्ट है सबसे ताकतवर, लगातार घटी भारत की रैंकिंग, जानें किस स्थान पर पाकिस्तान

Thu, 16 Jan 2020 03:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 16 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Passport rank in World Passport ranking 2020, country with strongest passport India, Pakistan
indian passport

कुछ दिनों पहले ही साल 2020 के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग (World Passport Ranking 2020) जारी की गई है। इस मामले में सबसे विश्वसनीय मानी जाने वाली कंपनी ने ये हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इसे जारी करने वाली कंपनी ने कहा कि सूची में कुल 199 अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और 227 घूमने की जगहों को शामिल किया गया। नई वीजा नीतियां लागू होने के बाद के आंकड़ों के आधार पर ये सूची बनाई गई है।

Indian Passport rank in World Passport ranking 2020, country with strongest passport India, Pakistan
File Photo - फोटो : अमर उजाला

इस सूची में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट से लेकर सबसे कमजोर पासपोर्ट तक का जिक्र है। किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है? भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, अफगानिस्तान इस सूची में किस स्थान पर हैं? किस आधार पर किसी देस के पासपोर्ट को ताकतवर या कमजोर बताया जाता है? इस सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।

Indian Passport rank in World Passport ranking 2020, country with strongest passport India, Pakistan
जापान का पासपोर्ट - फोटो : Social Media

सबसे ताकतवर पासपोर्ट

  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (HPI - Henley Passport Index 2020) के अनुसार दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान का है। इस सूची में जापान पहले स्थान पर है।
  • इतना ही नहीं, जापान पिछले तीन सालों से लगातार सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में पहले स्थान पर कायम है।
  • जापान के नागरिकों को दुनिया के 191 जगहों पर जाने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं है।

सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले टॉप-10 देशों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Passport rank in World Passport ranking 2020, country with strongest passport India, Pakistan
पासपोर्ट - फोटो : Social Media

टॉप 10 में हैं 28 देश

देश  रैंक वीजा मुक्त देशों की संख्या
जापान 1 191
सिंगापुर 2 190
दक्षिण कोरिया 3 189
जर्मनी 3 189
इटली 4 188
फिनलैंड 4 188
स्पेन 5 187
लग्जमबर्ग 5 187
स्वीडन 5 187
फ्रांस  6 186
स्विट्जरलैंड  7 185
पुर्तगाल 7 185
नीदरलैंड्स 7 185
आयरलैंड 7 185
ऑस्ट्रिया 7 185
अमेरिका 8 184
यूके 8 184
नॉर्वे 8 184
ग्रीस 8 184
बेल्जियम 8 184
न्यूजीलैंड 9 183
माल्टा 9 183
चेक रिपबल्कि 9 183
कनाडा 9 183
ऑस्ट्रेलिया 9 183
स्लोवाकिया 10 181
लिथुआनिया 10 181
हंगरी  10 181

 

विज्ञापन
Indian Passport rank in World Passport ranking 2020, country with strongest passport India, Pakistan
इंडियन पासपोर्ट

किस स्थान पर है भारत

इस सूची में भारत को 84वां स्थान मिला है। यहां के नागरिकों को दुनिया के 58 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश है। यानी पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन इनमें से एक भी विकसित देश नहीं है। बीते 15 साल में भारत की रैंकिंग काफी नीचे आ गई है। यहां देखें 2006 से कैसे बदलती गई भारतीय पासपोर्ट की दुनिया में रैंकिंग-

साल        रैंक

2006      71
2007      73
2008      75
2009      75
2010      77
2011      78
2012      82
2013      74
2014      76
2015      88
2016      85
2017      87
2018      81
2019      82
2020      84

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed