देश के शीर्ष संस्थानों इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी - पीएचडी, एमएससी -पीएचडी ड्यूल डिग्री और आईआईटी के अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम के साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी आईआईएससी के स्नातकोत्तर विज्ञान पाठ्यक्रमों एवं इंटीग्रेटेड पीएचडी कार्यक्रम में दाखिलों के लिए जैम परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
JAM 2022: आईआईटी- आईआईएससी में दाखिलों के लिए जैम परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू
जैम एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो आईआईटी में एमएससी और अन्य पीजी पाठ्यक्रमों एवं आईआईएससी, बेंगलुरु के एकीकृत पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और अन्य सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैम 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://joaps.iitr.ac.in/ में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि।
जैम 2022 प्रवेश सूचना विवरणिका Information Brochure
जैम 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट Indian Institute of Technology Roorkee
जैम 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट JOAPS
कमेंट
कमेंट X