फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ये तीन IIT देंगे 35 हजार तक की फेलोशिप पाने का मौका, अभी करें आवेदन

Sat, 20 Feb 2021 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
IIT gandhinagar indore kharagpur giving fellowship to graduate postgraduate phd students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (आईआईटी) की तीन शाखाओं - खड़गपुर, गांधीनगर और इंदौर द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को फेलोशिप प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25 हजार से लेकर 35 हजार तक का लाभ दिया जाएगा। अगर आप भी इंजीनियरिंग में स्नातक या स्नातकोत्तर हैं एवं तय मापदंडों को पूरा करते हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।  
IIT gandhinagar indore kharagpur giving fellowship to graduate postgraduate phd students
आईआईटी खड़गपुर

आईआईटी,  खड़गपुर के सेंटर ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने सीनियर रिसर्च फेलोशिप 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस फेलोशिप (अध्येतावृत्ति) के तहत चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए प्रोजेक्ट पर काम करना होगा।  

शैक्षणिक योग्यता : कम्प्यूटर साइंस में बीटेक या एमएससी डिग्री धारक अभ्यर्थी ही इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं व बारहवीं कक्षा में न्यूनतम 90 प्रतिशत अंक और गेट क्वालिफाय करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी के पास दो साल का अनुभव होना जरूरी है।    

आयु सीमा : आवेदकों की उम्र 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी, 2021

लाभ : चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 30 हजार तक का समेकित (कंसॉलिडेटेड) वेतन दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए : http://www.iitkgp.ac.in/temporary-jobs

IIT gandhinagar indore kharagpur giving fellowship to graduate postgraduate phd students
आईआईटी गांधीनगर - फोटो : social media

आईआईटी, गांधीनगर ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप/रिसर्च एसोसिएटशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। साक्षात्कार और योग्यता के आधार पर चयनित आवेदकों को रिसर्च एसोसिएटशिप या जूनियर रिसर्च फेलोशिप दी जाएगी।   

शैक्षणिक योग्यता : बायोइनफॉर्मेटिक्स या मशीन लर्निंग में पीएचडी करने वाले छात्र, रिसर्च एसोसिएटशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की रूचि बायोलॉजिकल डेटा एनालिसिस में मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करने में होनी चाहिए। वहीं जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए बॉयोटेक्नोलॉजी /लाइफ साइंस/ कम्प्यूटर साइंस में एमएससी या एमटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही गेट/नेट में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं जिन आवेदकों के पास बायोइनफॉर्मेशन सॉफ्टवेयर के साथ-साथ पायथन में कोडिंग का अनुभव होगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।  

आवेदन की अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2021

लाभ : रिसर्च एसोसिएटशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 36 हजार से ज्यादा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए प्रतिमाह 25 हजार से भी अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए : https://labs.iitgn.ac.in/datascience/positions/#

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT gandhinagar indore kharagpur giving fellowship to graduate postgraduate phd students
आईआईटी इंदौर - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी, इंदौर द्वारा सिविल इंजीनियरिंग जूनियर रिसर्च फेलोशिप 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) डिग्री धारक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच से स्नातक करने वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फील्ड कलेक्शन डेटा एंड पब्लिकेशन में ज्ञान होना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने नेट/गेट क्वालिफाय किया है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।   

लाभ : चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 25 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। 

आवेदन की अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2021

अधिक जानकारी के लिए : https://www.iiti.ac.in/public/storage/recruitments/February2021/Su3OLUP314SlfU1yF7lz.pdf

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed