फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पहल : आईआईटी दिल्ली शुरू कर रही ये ऑनलाइन कोर्स, शानदार नौकरी पाने में करेंगे मदद

Mon, 10 May 2021 09:57 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 09:57 AM IST
सार

आईआईटी दिल्ली ने एक बड़ी पहल की है। आईआईटी ने लॉकडाउन के समय का बेहतर उपयोग करने के लिए कुछ ऐसे छोटे-छोटे ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं जो युवाओं को रोजगार और शानदार नौकरी दिलाने में मददगार साबित होंगे। 

विज्ञापन
IIT Delhi to Launch Job Oriented Summer Courses for Employment and Professional Training programme
आईआईटी दिल्ली ऑनलाइन कोर्स - फोटो : आईआईटी दिल्ली

कोरोना काल में जहां लॉकडाउन के कारण कंपनियां, दफ्तर और कारखाने बंद रहने से सैकड़ों लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं और हजारों बेरोजगार हो गए। लॉकडाउन के कारण ही देशभर में शैक्षणिक संस्थान भी बंद हैं। ऐसे में आईआईटी दिल्ली ने एक बड़ी पहल की है। आईआईटी ने लॉकडाउन के समय का बेहतर उपयोग करने के लिए कुछ ऐसे छोटे-छोटे ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं जो युवाओं को रोजगार और शानदार नौकरी दिलाने में मददगार साबित होंगे। 

IIT Delhi to Launch Job Oriented Summer Courses for Employment and Professional Training programme
आईआईटी दिल्ली ऑनलाइन कोर्स - फोटो : आईआईटी दिल्ली

वर्तमान समय में प्रोफेशनल होना लगभग सभी युवाओं की ख्वाहिश है। सभी चाहते हैं कि वह बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में शान से नौकरी करें। ऐसे युवाओं के लिए ही आईआईटी दिल्ली ने एक खास अवसर प्रदान किया है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक कर चुके युवाओं के लिए यह मौका किसी सपने के पूरा होने जैसा साबित हो सकता है।

IIT Delhi to Launch Job Oriented Summer Courses for Employment and Professional Training programme
IIT Delhi

इस साल गर्मियों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने कई ऐसे ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी की है, जिनसे जुड़कर युवाओं के करिअर की उड़ान को पंख मिल सकते हैं। यकीनन यह कोर्सेज पूरा कर युवाओं के पास प्रोफेशनल बनाने का सुनहरा मौका है।

आईआईटी दिल्ली ने एचआर मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डाटा साइंस व मशीन लर्निंग और मार्केटिंग जैसे कई और भी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की जानकारी दी है और युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Delhi to Launch Job Oriented Summer Courses for Employment and Professional Training programme
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

आईआईटी दिल्ली ने एचआर मैनेजमेंट में सात महीने के ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए युवाओं से आवेदन मांगा है। आईआईटी दिल्ली ने डिजिटल मार्केटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डाटा साइंस व मशीन लर्निंग जैसे कई दूसरे विषयों में ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन मांगा है। यह सभी कोर्स पांच से सात महीने में पूरे हो जाएंगे। 

विज्ञापन
IIT Delhi to Launch Job Oriented Summer Courses for Employment and Professional Training programme
iit Delhi

आईआईटी दिल्ली का सीईपी प्रोग्राम
आईआईटी दिल्ली के कंटीन्यूइंग एजूकेशन प्रोग्राम (सीईपी) के तहत यह सभी कोर्स कराए जा रहे हैं। आईआईटी ने जानकारी दी है कि 30 जून से सभी कोर्स शुरू हो जाएंगे। इन सभी कोर्स को ज्वाइन करने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। सभी कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, यह कितने दिन के लिए है, उनके लिए कितनी फीस लगेगी व और भी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए iitd.eruditus.com पर जाकर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed