फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ये है भारत का अपना GPS, सरकार ने बताया - गूगल मैप्स से भी बेहतर 

Wed, 18 Sep 2019 06:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 18 Sep 2019 06:23 PM IST
सार

  • देश के कुछ राज्यों में शुरू हो चुका है डिजिटल मैपिंग का काम
  • सरकार ने कहा - गूगल मैप्स से भी बेहतर होगा भारत का ये अपना 'जीपीएस'
  • एक हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
GPS developed in India, Government says will be better than Google maps
भारत बना रहा है अपना पोजिशनिंग सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS - Global Positioning System) से तो हम सभी वाकिफ हैं। गूगल का यह एप्लिकेशन दुनियाभर में करोड़ों लोगों को रास्ता ढूंढने में मदद कर रहा है। यह एप हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। कहीं भी आने-जाने या किसी की लोकेशन जानने के लिए हम गूगल की इस टेक्नोलॉजी पर निर्भर हैं। 



लेकिन जल्द ही आपको जीपीएस का एक नया विकल्प मिलने वाला है। ये भारत का जीपीएस होगा, जिसे अपने देश में विकसित किया जा रहा है। कैसा होगा ये जीपीएस? कब तक होगा लॉन्च? इस बारे में आगे पढ़ें।

GPS developed in India, Government says will be better than Google maps
Google Maps

इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े स्तर पर ड्रोन आधारित डिजिटल मैपिंग चल रही है। भारत के शहरों की हर गली-नुक्कड़ की सही और वास्तविक इमेजिंग पर तेजी से काम चल रहा है। कुछ महीने पहले ही कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और गंगा बेसिन में यह काम शुरू हो चुका है।

GPS developed in India, Government says will be better than Google maps
सांकेतिक तस्वीर

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology - DST) की मदद से सर्वे ऑफ इंडिया काम कर रहा है। इसमें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया जैसे कई सरकारी संस्थानों से भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
GPS developed in India, Government says will be better than Google maps
Google Maps

Google Maps से कैसे बेहतर?
इस बारे में DST सचिव आशुतोष शर्मा का कहना है कि 'इस तरह की डिजिटल मैपिंग पहले कभी नहीं हुई है। देश का यह अपना मैप गूगल मैप्स (Google Maps) से भी बेहतर रिजॉल्यूशन का होगा। इसमें आपके शहर के हर गली, सीमाएं साफ और सही दिखाई देंगी।'

सर्वे ऑफ इंडिया ने इसके लिए पूरे देश में हर 20 किमी की दूरी पर रेफरेंस प्वाइंट बनाया है, जिसे कॉन्टीन्यूअसली ऑपरेटेड रेफरेंस स्टेशन (CORS) नेटवर्क कहते हैं। इससे 3डी पोजिशनिंग मिलेगी और एक्यूरेसी 10 गुना तक ज्यादा होगी।

आगे पढ़ें, पहले फेज में क्यों चुने गए महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक?

विज्ञापन
GPS developed in India, Government says will be better than Google maps
Google maps

सचिव आशुतोष शर्मा ने बताया कि राज्यों को इस प्रोजेक्ट के लिए उनके उत्साह के आधार पर चुना गया है। जैसे हरियाणा में मैपिंग का खर्च वह राज्य खुद उठा रहा है। वहीं गंगा बेसिन के लिए नमामि गंगे एजेंसी खर्च वहन कर रही है।' 

उन्होंने बताया कि अब से 5 साल पहले इसका खर्च करीब 10 हजार करोड़ आ रहा था। वही काम आज एडवांस्ड तकनीक के साथ करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत में हो रहा है।

लोगों के लिए कब तक उपलब्ध होगा ये जीपीएस?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed