अब आपको विवि से डिग्री मिलने के साथ ही यह खास सुविधा भी दी जाएगी। जरूर पढ़ें...
राज्य के विश्वविद्यालयों की डिग्रियों को आधार से लिंक करने के साथ पासवर्ड भी दिया जाएगा। विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल करने वाला कोई व्यक्ति कहीं भी इस पासवर्ड के जरिये अपनी डिग्री देख सकेगा और उसे प्रति डाउनलोड कर सकेगा।
3 of 6
dhan singh rawat
- फोटो : file photo
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में बहुत जल्दी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में कॉमन ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा। इससे छात्रों को आसानी हो जाएगी।
विधानसभा में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान बताया कि कॉमन ऑनलाइन प्रवेश से अगर किसी छात्र को एक विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाता या फिर उसकी पसंद का विषय नहीं है तो उसे दूसरे विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल जाएगा।
छात्र अपनी पसंद का विषय या कोर्स का अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार का ग्रेड बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार को प्रोफेसर तक का ग्रेड मिल सकता है। इससे कार्य संस्कृति बनी रहेगी।
कमेंट
कमेंट X