फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पद से हटने के बाद सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों को माननी होती हैं ये पाबंदियां

Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
Devesh Sharma Devesh Devesh
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Former Presidents of US Have to Follow These Rules After Leaving the White House read here
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों के लिए नियम - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के राष्ट्रपति... यह शब्द सुनते ही जेहन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के राष्ट्रपति को चेहरा आता है। आप राष्ट्रपति हैं या रह चुके हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि अब आप जो चाहे कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति का पद कई अहम जिम्मेदारियों से बंधा होता है। यही कारण है कि यहां के पूर्व राष्ट्रपतियों को भी कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इनमें कार चलाने से लेकर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने तक कई ऐसे नियम हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपतियों को मानना पड़ता है। आइए जानते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों पर लागू होने वाले प्रमुख नियमों के बारे में...



Former Presidents of US Have to Follow These Rules After Leaving the White House read here
President Donald Trump Lead Car - फोटो : Social Media

वे खुद कार नहीं चला सकते
नि:संदेह, हम सभी इस तथ्य से अवगत हैं कि राष्ट्रपति के पास हमेशा वाहन चालक होते हैं जो उन्हें लाने-ले-जाने का काम करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद, वे कभी भी खुली सड़क पर कार नहीं चला सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों को सार्वजनिक तौर पर कहीं भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सीक्रेट सर्विस का सुरक्षा कवर मिलता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीक्रेट सर्विस ट्रैफिक को भी रोक सकती है। अगर, गाड़ी चलानी ही हैं तो अपने आवासीय परिसर अथवा निजी संपत्ति में ही चला सकते हैं। उसे लेकर बाहर नहीं निकल सकते।

यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे 
Former Presidents of US Have to Follow These Rules After Leaving the White House read here
जब पूरे परिवार के संग अंधेरी गुफाओं को देखने पहुंचे ओबामा - फोटो : Reuters

मनमर्जी से कुछ नहीं कर सकते
पूर्व राष्ट्रपतियों के केवल खुद वाहन चलाने पर ही पाबंदी नहीं होती, वरन वे खुद अकेले कहीं आ-जा भी नहीं सकते हैं। वास्तव में, उन्हें अकेले कुछ भी करने की अनुमति नहीं है। सीक्रेट सर्विस के एजेंट 24x7 उनके इर्द-गिर्द रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति होने के कारण उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए सीक्रेट सर्विस को सुरक्षा तैयारी करनी पड़ती है। यात्रा की योजना बहुत पहले ही बनानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Presidents of US Have to Follow These Rules After Leaving the White House read here
Obama viewing Abbottabad mission

राष्ट्रीय सुरक्षा ब्रीफिंग पर अपडेट रहना
पूर्व राष्ट्रपति होने के साथ आने वाले कर्तव्यों में से एक अमेरिका के लिए किसी भी संभावित खतरों के बारे में सूचित रहने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा ब्रीफिंग पर लगातार अपडेट रहना होता है। पूर्व राष्ट्रपतियों को भी ऐसा इसलिए करना पड़ता है ताकि वे जरूरत पड़ने पर वर्तमान प्रशासन को सलाह दे सकें, या इसके बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे सकें।

यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास 
विज्ञापन
Former Presidents of US Have to Follow These Rules After Leaving the White House read here
Donald Trump honored 10-year-old Indian-American girl - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति पुस्तकालय की स्थापना
अमेरिका में कई पूर्व राष्ट्रपतियों के नाम पर पुस्तकालय है। क्योंकि वहां यह एक नियम है कि पूर्व राष्ट्रपतियों को अपने नाम एक पुस्तकालय की स्थापना करनी चाहिए। 1955 के राष्ट्रपति पुस्तकालय अधिनियम के तहत पूर्व राष्ट्रपति के पुस्तकालय किसी सामान्य पुस्तकालय जैसे नहीं होते हैं।  इनमें वह सब कुछ होना चाहिए जो उस राष्ट्रपति द्वारा कार्यकाल के दौरान लिखा गया है। यहां तक कि बेकार लेख या नोट्स भी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सभी जानकारी कानूनी रूप से सार्वजनिक संपत्ति मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed