😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Engineering Education JEE Mains Advanced BE BTech Academic Session to be start on time after three years
{"_id":"63aac1c54602957b2822c1d8","slug":"engineering-education-jee-mains-advanced-be-btech-academic-session-to-be-start-on-time-after-three-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2023: अगले साल समय पर शुरू हो सकेगी आईआईटी, एनआईटी में पढ़ाई; तीन साल से गड़बड़ा रहा था सेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
New Year 2023: अगले साल समय पर शुरू हो सकेगी आईआईटी, एनआईटी में पढ़ाई; तीन साल से गड़बड़ा रहा था सेशन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:54 PM IST
सार
Engineering Education Year Ender : आने वाले नए साल 2023 में देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई समय पर शुरू होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई मेन और इसके बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए जेईई एडवांस्ड के इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षाएं समयानुसार होंगी।
विज्ञापन
1 of 4
जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Higher Education New Year 2023: आने वाले नए साल 2023 में देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई समय पर शुरू होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई मेन और इसके बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए जेईई एडवांस्ड के इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षाएं समयानुसार होंगी। इस वर्ष जेईई मेन के दो सेशन जनवरी व अप्रैल में एवं एडवांस्ड परीक्षा चार जून, 2023 को संपन्न होगी।
इस वर्ष जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल तक एवं एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम 18 जून को जारी किया जाएगा। 19 जून से आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रारंभ होगी। यह काउंसलिंग कई चरणों में 19 जुलाई तक चलेगी। इसके उपरांत लगभग एक अगस्त से आईआईटी, एनआईटी में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
2 of 4
जेईई मेन
- फोटो : अमर उजाला
2021 में दिसंबर से, 2022 में नवंबर से शुरू हुई पढ़ाई
उल्लेखनीय है कि गत तीन वर्षों से कोविड के चलते सेशन समय पर शुरू नहीं हो रहे थे। वर्ष 2022 में एक से 10 नवंबर के मध्य पढ़ाई शुरू हो सकी थी, जो कि निर्धारित समय से तीन महीने देरी से थी। इसी तरह वर्ष 2021 में पढ़ाई दिसंबर में शुरू हुई थी। इससे पूर्व 2020 में भी पढ़ाई नवंबर-दिसंबर में शुरू हो सकी थी। तब से अभी तक कोरोना के चलते लगातार सेशन देरी से शुरू हो रहे हैं।
इस वर्ष देश के शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा व पढ़ाई समय पर शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत परीक्षाएं समय पर शुरू करने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यदि इस समय-सारिणी में बदलाव नहीं होता है तो इस वर्ष पढ़ाई अगस्त में शुरू हो जाएगी। जेईई मेन व एडवांस्ड की तिथियां घोषित होने के साथ ही प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों ने भी अपनी परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय से करना सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
JEE Main Exam
विद्यार्थियों का होगा लाभ
इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। अब तक सेशन देरी से शुरू होने के कारण परीक्षाओं की घोषणा जल्द कर दी जाती थी, जिससे शिक्षकों पर जल्दी कोर्स पूरा करने का दबाव रहता था। इसके लिए अवकाश के दिन भी क्लासेज संचालित की जाती थी और सेमेस्टर के सिलेबस को पूरा करवाया जाता था। अब समय से पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों के पास अपनी सेमेस्टर एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा और सेमेस्टर एग्जाम भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X