फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शिक्षा-रोजगार: यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक परिणाम, बैंक में अप्रेंटिस का मौका... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 02 Mar 2025 07:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

Education & Jobs Bulletin:  2 मार्च (रविवार) को को शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। रोजगार के क्षेत्र से यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक परिणाम, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी समेत कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं। इसके अलावा, शिक्षा से जुड़ी कई और अहम खबरें सामने आईं।

विज्ञापन
Education Jobs Bulletin for 2 march 2025 check all latest updates here in hindi
शिक्षा-रोजगार से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें - फोटो : Amar Ujala Graphics
2 March Education & Jobs Bulletin: आज 2 मार्च को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में विभिन्न पदों पर चल रही भर्तियों में आवेदन कर सकते है।  इसके अलावा, आज शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम अपडेट्स सामने आईं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। 1 मार्च का एजुकेशन-जॉब्स बुलेटिन यहां देखें...
Education Jobs Bulletin for 2 march 2025 check all latest updates here in hindi
upsssc - फोटो : amar ujala

यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक के लिए स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Education Jobs Bulletin for 2 march 2025 check all latest updates here in hindi
CBSE - फोटो : अमर उजाला

दसवीं की परीक्षाएं दो बार होने पर 14 माह का हो जाएगा सत्र

सीबीएसई अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने एक मसौदा तैयार किया है, जिसे फीडबैक के लिए जारी कर दिया गया है। इस पर विभिन्न स्कूल अपने सुझाव दे रहे हैं। स्कूलों का कहना है कि दो बार परीक्षाएं होने से न केवल शैक्षणिक सत्र लंबा हो जाएगा, बल्कि यह स्कूलों और शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव भी डालेगा। इसके अलावा, सत्र के बढ़ने से अभिभावकों को फीस का भुगतान करने में कठिनाई हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Education Jobs Bulletin for 2 march 2025 check all latest updates here in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आईओबी में स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 700+ पदों पर भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Education Jobs Bulletin for 2 march 2025 check all latest updates here in hindi
IPPB Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

आईपीपीबी में कार्यकारी के 51 पदों के लिए भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) लिमिटेड ने सर्कल आधारित कार्यकारी के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर 21 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed