IOB: आईओबी में सरकारी नौकरी का मौका! स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 700+ पदों पर भर्ती; जानें कितना मिलेगा वेतन
IOB Apprentices Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2025 में आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Overseas Bank Apprentices Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस पदों की कई रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 368 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 66 पद, अनुसूचित जाति के लिए 111 और अनुसूचित जनजाति के लिए 34 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। भारत सरकार द्वारा लागू नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General)/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) उम्मीदवारों को 944 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST/महिला (Female) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांगजन (Persons with Disabilities) के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) के माध्यम से जमा किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया शुल्क अपरिवर्तनीय एवं गैर-वापसी योग्य होगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है: "आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। उन्हें ध्यान देना चाहिए कि एक बार जमा किए गए आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क को न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ समायोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवरण स्वयं ऑनलाइन सही ढंग से भरें।"
महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को 12 मार्च 2025 तक आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 मार्च 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे 9 मार्च 2025 से पहले अपना आवेदन पत्र भर दें। परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जारी अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतन स्थान के आधार पर भिन्न-भिन्न होगा। जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति मेट्रो शहरों में होगी, उन्हें 15,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। जो उम्मीदवार शहरी क्षेत्रों में कार्यरत होंगे, उन्हें 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति अर्ध-शहरी या ग्रामीण (Rural) क्षेत्रों में होगी, उन्हें 10,000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।