😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Education & Jobs Bulletin for 1 March 2025; RRB Group D, MPESB Admit Card and all updates are here
{"_id":"67c2bc15f94be62d4a07353a","slug":"education-jobs-bulletin-for-1-march-2025-rrb-group-d-mpesb-admit-card-and-all-updates-are-here-2025-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिक्षा-रोजगार: ग्रुप डी भर्ती में आवेदन का आखिरी दिन, 10वीं के छात्र की मौत... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
शिक्षा-रोजगार: ग्रुप डी भर्ती में आवेदन का आखिरी दिन, 10वीं के छात्र की मौत... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:30 PM IST
सार
Education & Jobs Bulletin: रेलवे में 32000 से अधिक पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। झारखंड बोर्ड ने 10वीं की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा की नई तिथियां घोषित कीं। इसके अलावा, 1 मार्च 2025 को शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई और अहम खबरें सामने आईं।
विज्ञापन
1 of 11
शिक्षा-रोजगार से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
1 March Education & Jobs Bulletin: आज 1 मार्च को झारखंड बोर्ड ने 10वीं की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा की नई तारीख घोषित की। केरल में छात्रों झड़प में घायल होने के बाद एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और 10वीं पास हैं तो रेलवे की ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसका फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज है। इसके अलावा, आज शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम अपडेट्स सामने आईं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। 28 फरवरी की महत्वपूर्ण खबरें यहां पढ़ सकते हैं...
2 of 11
RRB Group D Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रेलवे में 10वीं पास के लिए 32438 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए पंजीकरण करने की आज, 01 मार्च 2025 अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है, "केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे"। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है। परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 2,540 पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 01 मार्च 2025 है, लिहाजा बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें। अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 2,540 पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 01 मार्च 2025 है, लिहाजा बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
5 of 11
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। सीजीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 3 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डेट शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X