2 March Education & Jobs Bulletin: आज 2 मार्च को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में विभिन्न पदों पर चल रही भर्तियों में आवेदन कर सकते है। इसके अलावा, आज शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम अपडेट्स सामने आईं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।
1 मार्च का एजुकेशन-जॉब्स बुलेटिन यहां देखें...
2 of 10
upsssc
- फोटो : amar ujala
यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक के लिए स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
दसवीं की परीक्षाएं दो बार होने पर 14 माह का हो जाएगा सत्र
सीबीएसई अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने एक मसौदा तैयार किया है, जिसे फीडबैक के लिए जारी कर दिया गया है। इस पर विभिन्न स्कूल अपने सुझाव दे रहे हैं। स्कूलों का कहना है कि दो बार परीक्षाएं होने से न केवल शैक्षणिक सत्र लंबा हो जाएगा, बल्कि यह स्कूलों और शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव भी डालेगा। इसके अलावा, सत्र के बढ़ने से अभिभावकों को फीस का भुगतान करने में कठिनाई हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
4 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
आईओबी में स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 700+ पदों पर भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
5 of 10
IPPB Recruitment 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
आईपीपीबी में कार्यकारी के 51 पदों के लिए भर्ती
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) लिमिटेड ने सर्कल आधारित कार्यकारी के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर 21 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
कमेंट
कमेंट X