{"_id":"5cf370acbdec2207014a1f86","slug":"du-admission-2019-cut-off-list-date-released-know-more-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली कट ऑफ 20 जून को होगी जारी, DU में दाखिले के लिए मिलेंगे तीन दिन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहली कट ऑफ 20 जून को होगी जारी, DU में दाखिले के लिए मिलेंगे तीन दिन
Sun, 02 Jun 2019 12:17 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
DU Admission 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉलेजों में दाखिले के लिए आने वाली पांचों कट ऑफ का शेड्यूल तैयार कर लिया है। पहली कट ऑफ 20 जून को जारी होगी। हर कट ऑफ के तहत छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। प्रिंसिपल द्वारा ऑनलाइन दाखिला मंजूरी दिए जाने के बाद ही फीस भुगतान लिंक सक्रिय होगा।
Trending Videos
इस पर जाकर छात्र को अपनी फीस का भुगतान करना होगा। इसका लिंक दाखिला लेने के अगले दिन के 3 बजे तक सक्रिय रहेगा। डीयू प्रशासन ने अब तक पहली कट ऑफ की तिथि ही जारी की थी। अब पांचों कट ऑफ का शेड्यूल फाइनल कर उसे जारी कर दिया गया है।
पांचवीं कट ऑफ 9 जुलाई को जारी होगी जिसके तहत 11 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकेगा। सीटें खाली रहने पर आगे भी कट ऑफ निकाली जा सकती है। प्रशासन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि छात्रों को अनिवार्य मूल दस्तावेज दाखिले के समय प्रस्तुत करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनका ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। जिन दस्तावेज को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया जा सकेगा वह मूल दस्तावेज छात्रों को फॉरेसिंक सत्यापन के लिए यूजी दाखिले के अंतिम दिन से एक सप्ताह के भीतर जमा कराना होगा।
विज्ञापन
कट ऑफ लिस्ट कब-कब-
पहली लिस्ट- 20 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 20 से 22 जून
दूसरी लिस्ट- 25 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 25 जून से 27 जून
तीसरी लिस्ट- 29 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 29 जून से 02 जुलाई
चौथी लिस्ट- 4 जुलाई
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 4 जुलाई से 6 जुलाई
पांचवीं लिस्ट- 9 जुलाई
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 9 जुलाई से 11 जुलाई
पहली लिस्ट- 20 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 20 से 22 जून
दूसरी लिस्ट- 25 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 25 जून से 27 जून
तीसरी लिस्ट- 29 जून
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 29 जून से 02 जुलाई
चौथी लिस्ट- 4 जुलाई
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 4 जुलाई से 6 जुलाई
पांचवीं लिस्ट- 9 जुलाई
दस्तावेज की ऑनलाइन जांच व दाखिला मंजूरी - 9 जुलाई से 11 जुलाई
कमेंट
कमेंट X