यदि आपको सरकारी नौकरी की तलाश है, तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि सही समय पर सही नौकरी के बारे में जानकारी मिले। कुछ ऐसे एप हैं, जो एक ही जगह पर सरकारी नौकरी से जुड़ी सारी जानकरियां प्रदान करते हैं।
Sarkari Naukri- इस एप की मदद से आपको सरकारी नौकरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल जाएगी। इसमें शुल्क, अंतिम तिथि, पदों की संख्या जैसी सभी सूचनाएं आसानी से मिल जाती हैं। यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मौजूद है। इसमें एक नोटिफिकेशन टैब भी है, जो कोई भी जरूरी सूचना आने पर आपको नोटिफिकेशन भेजेगा।
Rojgar Samachar- इसमें यूजर को सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारियां तुरंत मिल जाती हैं। इस एप में बनी अलग-अलग विभाग की श्रेणियों के कारण यूजर को नौकरी ढूंढ़ने में आसानी होती है। इसमें राज्य, विभाग जैसी श्रेणियां बनी हुई हैं, जहां से आप अपनी पसंद के विभाग नौकरियां ढूंढ़ सकते हैं।
All Government Job- सरकारी नौकरी के लिए इस एप में योग्यता, स्थान और अन्य जैसी तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। इनके जरिये यूजर आसानी से अपनी पसंद की नौकरी से जुड़ी सूचना पा सकते हैं। इस एप ऑफलाइन भी उपयोग किया जा सकता है।
Daily Govt Jobs 2018-2019- इस एप में भी आपको मनपसंद नौकरी से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। यह हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इसमें नौकरी के लिए 18 से अधिक श्रेणियां हैं, जिससे यूजर को नौकरी ढूंढ़ने में आसानी होती है। यदि आपने इसके नोटिफिकेशन टैब को ऑन कर रखा है, तो आपसे कोई भी सूचना नहीं छूटेगी।
कमेंट
कमेंट X