दिल्ली में नागरिकता कानून 2019 (CAA - Citizenship Act 2019 ) को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 को जामा मस्जिद तक पहुंच गया। भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर 1 से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकाला गया। इस मार्च में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, सीएए विरोध के नारे लिखे पोस्टर्स लेकर मार्च निकाला गया। इस बीच जामा मस्जिद इलाके में स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी व मौजूद अन्य अधिकारियों को गुलाब के फूल देकर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया। इन सब के बीच दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
क्या है दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद का असली नाम, जानें इसका इतिहास
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X