फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CTET परीक्षा की तैयारी करें इन प्रश्नों के साथ, नहीं लेनी पड़ेगी कोई कोचिंग

Tue, 12 Mar 2019 05:05 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 12 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
ctet exam 2019 tips preparation for studies in hindi sarkari result

सरकारी नौकरी के करियर में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवा के लिए पहला पड़ाव सीटीईटी परीक्षा को पास करना होता है। वे युवा जो इस परीक्षा में सफल हो जाते हैं वे शिक्षक बनने की दौड़ में शामिल होते हैं। केंद्रीय शिक्षक भर्ती परीक्षा (CTET) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित की जाती है। CTET परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।



CTET (VI से VIII)  5 मॉक टेस्ट सीरीज (विज्ञान / गणित) वर्ग के लिए 

 

ctet exam 2019 tips preparation for studies in hindi sarkari result

क्या होता है CTET:

क्या आप जानते है की CTET परीक्षा क्या है, तो चालिए जानते हैं CTET परीक्षा के बारे में, सीटीईटी का पूरा नाम "सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट" है। यह लिखित परीक्षा लगभग वर्ष 2011 में आयोजित हुई थी। वर्ष 2011 से सरकार द्वारा एक नियम लागू किया गया की अध्यापक बनने के लिए इस परीक्षा को पास करना होगा। यह परीक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कराई जाएगी। जिसमें उम्मीदवारों की पोस्टिंग किसी भी शहर में हो सकती है। CTET परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षक पदों पर नियुक्त की जाती है। 

CTET (VI से VIII) 5 मॉक टेस्ट सीरीज (सामाजिक विज्ञान) वर्ग के लिए 

ctet exam 2019 tips preparation for studies in hindi sarkari result

परीक्षा पैटर्नः
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाती है। 

1 से 5 तक की लिखित परीक्षा 2.30 घंटे की 150 अंको की होती है। और इसमें पांच पेपर होते हैं-

 
विषय     प्रश्न की संख्या अंक
बाल विकास और अध्यापन 30 30
भाषा I  30 30
भाषा II  30 30
गणित   30 30
पर्यावरण विज्ञान  30 30
कुल  150 150

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ctet exam 2019 tips preparation for studies in hindi sarkari result

6 से 8 तक की लिखित परीक्षा 2.30 घंटे की 150 अंको की होती है। और इसमें चार पेपर होते हैं-
 

विषय   प्रश्नों की संख्या      अंक
बाल विकास और अध्यापन 30 30
भाषा I  30  
भाषा II              30                                 30
सोशल स्टडीज / सोशल साइंस (सोशल स्टडीज / सोशल साइंस टीचर्स के लिए) अथवा गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए)  30 30
कुल                                                                               150 150
विज्ञापन
ctet exam 2019 tips preparation for studies in hindi sarkari result

सेलेबस और पैटर्न को समझना सबसे जरूरीः

तैयारी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की क्यों न हो। परीक्षा के पैटर्न को समझना बेहद जरूरी होता है, आपको अच्छे से पता होना चाहिए की CTET परीक्षा क्या है, किस विषय से आपसे प्रश्न पूछे जाएगें आपको किस प्रश्न के लिए कितने अंक प्राप्त होंगे। ये सभी चीजों की जानकारी किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी होती है। अगर आपको इसका ज्ञान नहीं है तो आपको परीक्षा के समय काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है।

परीक्षा में सफल होने के लिए बनाएं टाइम टेबलः 

उम्मीदवार जो इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं, उनको सबसे पहले अपना टाइम टेबल बनाना चाहिए। इससे आपको अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिल जाता है। सबसे पहले देखें की आपके पास परीक्षा का कुल कितना समय बचा है और किस विषय में आपकी मजबूत पकड़ है और कौन सा विषय कमजोर है। आपको पढ़ाई करते - करते यह समझ आ जाता है की आपको हर सेक्शन की तैयारी के लिए कितना टाइम देना है। उम्मीदवार सबसे पहले उस विषय पर फोकस करें, जो कमजोर हैं, क्योंकि अगर आपकी पकड़ कमजोर विषय पर अच्छी हो जाती है तो आप CTET परीक्षा में आसानी से सफलता पा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed