😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Covid-19: DPSGS to provide Free virtual classes for children forced to drop out of schools
{"_id":"60a7d8508ebc3e2db80cf876","slug":"covid-19-dpsgs-to-provide-free-virtual-classes-for-children-forced-to-drop-out-of-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहल : कोरोना के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं देगा यह संस्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहल : कोरोना के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर बच्चों को मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं देगा यह संस्थान
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 09:27 PM IST
सार
दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी ने उन बच्चों को मुफ्त आभासी यानी ऑनलाइन कक्षाएं प्रदान करने का फैसला किया है, जो कोविड -19 महामारी के कारण स्कूलों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में व्यापक तबाही मचा दी है।
विज्ञापन
1 of 4
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना महामारी से कारण लाखों नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कई छात्र स्कूल बंद होने के कारण शिक्षा ग्रहण सिर्फ इसलिए नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। लेकिन वहीं और हजारों छात्र ऐसे भी हैं जिनके पास संसाधन तो है लेकिन कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद कई बच्चे अनाथ हो गए हैं, तो कई के परिवार की स्थिति ऐसी नहीं रही कि वे अब भी पढ़ाई कर सकें। ऐसे ही विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आई है डीपीएसजीएस यानी दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी ने उन बच्चों को मुफ्त आभासी यानी ऑनलाइन कक्षाएं प्रदान करने का फैसला किया है, जो कोविड -19 महामारी के कारण स्कूलों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में व्यापक तबाही मचा दी है। समाज के अन्य सभी वर्गों की तरह, बच्चों को भी बहुत नुकसान हुआ है और उन्होंने बहुत कुछ झेला है। ऐसे सैकड़ों विद्यार्थी महामारी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हुए हैं। ये मुफ्त आभासी कक्षाएं उन बच्चों के लिए हैं जो अपने माता-पिता की कोविड-प्रेरित आर्थिक कठिनाइयों के कारण शैक्षिक और सामाजिक जुड़ाव से अलग हो गए हैं।
2 of 4
दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी
- फोटो : स्क्रीनशॉट
दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए कक्षाएं नौकरी और आर्थिक अवसरों की बहाली तक चलेंगी। नामांकित छात्रों को मुफ्त स्टेशनरी किट और एन्क्वायरी बुक्स की यूनिट्स भी मिलेंगी, जिन्हें शिक्षकों और शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा तैयार किया गया है। ये कक्षाएं दिल्ली एनसीआर और देहरादून में डीपीएसजी स्कूलों के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
3 of 4
school
- फोटो : istock
डीपीएसजीएस ने एक बयान में कहा, हम शिक्षार्थियों की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए अनुकूल, सक्षम और जीवंतता के साथ सीखने की जगह प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे लर्निंग एक्टीविटीज का ध्यान पूछताछ आधारित और शिक्षार्थी केंद्रित है जहां प्रामाणिक जुड़ाव, सोच-समझकर तैयार किए गए संसाधनों और कार्यों के माध्यम से, शिक्षार्थी अपने लर्निंग स्किल्स को आगे बढ़ा सकेंगे। और हम इसके लिए उन्हें अनुभवी शिक्षकों का बहुत सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कोरोना और ऑनलाइन एजुकेशन
- फोटो : social media
इन मुफ्त वर्चुअल कक्षाओं का लाभ उठाने के लिए छात्र www.dpsgs.org पर पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि 1980 में स्थापित, द दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद सोसाइटी ने भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में पहुंचने के लिए चार दशकों का सफर तय किया है। 11 स्कूलों और 13,000 से अधिक विद्यार्थियों के साथ, डीपीएसजी अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए पूरे भारत में 1,00,000 छात्रों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X