{"_id":"5c1e0c4ebdec2257245ff575","slug":"christmas-is-not-just-jesus-birthday-these-legends-birthday-on-25th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं 25 दिसंबर को इन दिग्गजों का भी मनाया जाता है जन्मदिन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्या आप जानते हैं 25 दिसंबर को इन दिग्गजों का भी मनाया जाता है जन्मदिन
क्रिसमस, ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस दिन को लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। पर क्या आप जानते हैं सिर्फ ईसा मसीह ही नहीं, 25 दिसंबर को और भी ऐसे महान लोगों का जन्म हुआ है, जिनके बारे में शायद आपको पता भी नहीं होगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों से अवगत कराएंगे। आइये जानते हैं अगली स्लाइड में ऐसे ही कुछ लोगों के नाम...
2 of 5
मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ। मोहन जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही साथ ही वे आदर्श पुरुष भी थे। शिक्षा को सर्वोपरी मानने वाले ये महान पुरुष भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। और भी कई ऐसे पुरस्कार थे जो ये अपने नाम कर चुके थे। इनकी मृत्यु सन् 1946 को हुई।
3 of 5
naushad
- फोटो : self
नौशाद अली को कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार रह चुके नौशाद अली का जन्म 25 दिसंबर, 1919 को हुआ। उन्होंने केवल 67 फिल्मों में अपनी संगीत दिया था पर फिर भी वे आज भी याद किए जाते हैं। ये सब उनते संगीत और कौशल का कमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत अभी हाल ही में हुआ है। भारत के दसवें प्रधानमंत्री रह चुके अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ वे पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। इनका देहांत 16 अगस्त, 2018 को हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध हास्यकलाकार हैं। उनका जन्म 25 दिसंबर,1963 में कानपुर में हुआ। भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार होने का साथ-साथ वे मुख्यत: आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X