फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई सीटेट मार्कशीट, सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी टेंपरिंग, डिजी लॉकर रखेगा सुरक्षित

Wed, 03 Mar 2021 09:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
CBSEs Uploads CTET Certificates on NAD Daglocker National Academic Depository
DIGI Locker - फोटो : Self

हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के परिणाम जारी किए गए थे। सीबीएसई ने इस बार नवाचार आत्मसात करते हुए सफल उम्मीदवारों के मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया गया है। इससे दो बड़े फायदे हुए हैं। पहला कि मार्कशीट, सर्टिफिकेट में अब किसी प्रकार से कोई टेंपरिंग या छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। ये डिजी लॉकर में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। दूसरा यह कि डिजी लॉकर की नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा से उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट का झंझट ही खत्म हो गया है। बता दें कि नौकरी, दाखिले और साक्षात्कार के समय अक्सर नियोक्ताओं को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करना पड़ता है। इस दौरान कई अभ्यर्थियों की जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आती थीं। लेकिन अब ऐसा आसानी से नहीं हो सकेगा। ऐसा संभव हो पाया है डिजी लॉकर वेबसाइट पर नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा से। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार कॉमन टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट या सीटीईटी) की मार्कशीट डिजी लॉकर में जारी कर, ऐसा पहला संस्थान बन गया है जिसने अपनी किसी परीक्षा की मार्कशीट, सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी किए हों। 

CBSEs Uploads CTET Certificates on NAD Daglocker National Academic Depository
CTET - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के लिए करीब 30.58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन परीक्षा में महज 23.51 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से कुल मिलाकर 6.5 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना सीटीईटी रिजल्ट और स्कोर कार्ड परीक्षा पोर्टल पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में दो पेपर यानी पेपर-1 और पेपर-2 हुए थे। इनमें क्रमश: 16,11,423 और 14,47,551 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। लेकिन पेपर-1 में 12,47,217 और पेपर-2 में 11,04,454 ने भाग लिया था। इनमें से पेपर-1 में 1,14,798 परीक्षार्थी सफल रहे जबकि पेपर-2 में 2,39,501 प्रतिभागी सफल हुए हैं।  

CBSEs Uploads CTET Certificates on NAD Daglocker National Academic Depository
digi locker

सीटीईटी परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड और सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटीईटी मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड दिया गया है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके प्रमाणित किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSEs Uploads CTET Certificates on NAD Daglocker National Academic Depository
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नैड का नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार एकेडमिक अवॉर्ड्स के लिए नैड पोर्टल की शुरुआत की थी। नैड पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स का डिजिटलाइजेशन किया जाता है। विद्यार्थी इस पोर्टल पर नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आप स्वयं अपने दस्तावेज इसमें अपलोड कर सकते हैं। या फिर विद्यार्थी अपने इंस्टीट्यूशन या स्कूल/कॉलेज की मदद ले सकते हैं। इस स्थिति आपको अपना नैड आईडी संस्थान के साथ साझा करना होगा। 
 

विज्ञापन
CBSEs Uploads CTET Certificates on NAD Daglocker National Academic Depository
नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी - फोटो : NAD

24x7 कभी भी-कहीं भी इस्तेमाल करें
संस्थान आपके दस्तावेजों को अपलोड कर उन्हें आपके नैड आईडी से लिंक कर देगा। इसके बाद नैड पोर्टल, आपके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर पर आपको अकादमिक दस्तावेजों के अपलोड होने की सूचना देगा। इन अकादमिक दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान्य तौर पर देखा जाए तो यह नैड पोर्टल डिजिटल लॉकर की तरह ही काम करता है। रजिस्टर्ड संस्थानों की सूची वेबसाइट पर पर देखी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed