JEE Main 2021 : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण मार्च में शुरू होगा। मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 02 मार्च, 2021 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च सत्र के लिए जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई मेन 2021 के मार्च सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर करा सकते हैं। जेईई मेन 2021 परीक्षा के दूसरा चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 06 मार्च, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।
JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि हर साल लगभग 8-9 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन के लिए पंजीकरण करते हैं।
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
निशंक ने बताया कि एनटीए ने जेईई मेन के लिए नया परीक्षा पैटर्न तैयार किया है। अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों में से केवल 75 का उत्तर देना होगा। इसमें 15 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके लिए कोई नकारात्मक मूल्याकंन नहीं होगा।
छात्रों को कई अवसर मिलेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेईई मेन 2021 एक वर्ष में चार बार आयोजित करने के पैटर्न से छात्रों को उनकी गलतियों और कमजोर क्षेत्रों को जानने का मौका मिलेगा। यह बदलाव उन्हें उनके स्कोर में सुधार के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। जिससे परीक्षा के अगले चरण में अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे।
13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा पेपर
जेईई मेन 2021 का पेपर कई हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि सभी सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X