फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Results 2023: 10वीं-12वीं के नतीजों पर बड़ा अपडेट, इस समय जारी होगा सीबीएसई रिजल्ट

Wed, 26 Apr 2023 11:51 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

CBSE 10th 12th Exams Results 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को एलान होने के बाद अब सबकी निगाहें सीबीएसई के रिजल्ट पर टिकी है। सीबीएसई की परीक्षाओं में शामिल रहे लाखों छात्र- छात्राओं की धड़कन अब बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
CBSE Results 2023 Class 10th 12th Board Exams Result Live Big Update
CBSE Result 2023 Soon - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

CBSE 10th 12th Board Exams Results 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को एलान होने के बाद अब सबकी निगाहें सीबीएसई के रिजल्ट पर टिकी है। सीबीएसई की परीक्षाओं में शामिल रहे लाखों छात्र- छात्राओं की धड़कन अब बढ़ने लगी है।


कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं इसी माह में अगले सप्ताह तक सीबीएसई भी अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। इस बीच, सीबीएसई अधिकारियों की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजों पर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। सीबीएई ने इशारों-इशारों में ही बता दिया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम कब तक जारी होगा। 

CBSE Results 2023 Class 10th 12th Board Exams Result Live Big Update
CBSE Board Exams 2023 - फोटो : PTI File photo

CBSE Results 2023: 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक हुई थी परीक्षाएं 

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं जो 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च, 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके साथ-साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी जोकि पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई है।  

 

CBSE Results 2023 Class 10th 12th Board Exams Result Live Big Update
CBSE Result 2023 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

CBSE Results 2023: कब तक करना होगा इंतजार?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। 12वीं के कुछ विषयों का मूल्यांकन कार्य शेष होने के कारण बोर्ड अभी रिजल्ट जारी नहीं करेगा। रिजल्ट मई के मध्य तक आने की संभावना है। रिजल्ट के संबंध में जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Results 2023 Class 10th 12th Board Exams Result Live Big Update
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2023 - फोटो : अमर उजाला

CBSE Results 2023: 38 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार

परीक्षा समाप्त होने के अंतिम दिनों में जिन विषयों की परीक्षाएं हुई, उनमें से कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग का कार्य अभी बाकी है। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके। 

सीबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 10वीं कक्षा में 21,86,940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed