सीबीएसई और सीआईएससीई की कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है और इनकी पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। ऐसे में छात्रों के एक समूह द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई और सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिका में परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में कराने का आग्रह किया गया है। छह छात्रों के समूह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर आगामी बोर्ड परीक्षा 2022 को हाइब्रिड मोड में लेने का विकल्प मांगा है। वर्तमान में, दोनों राष्ट्रीय बोर्ड - सीबीएसई और सीआईएससीई ने ऑफलाइन मोड में टर्म 1 बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है। जबकि CISCE ने पहले छात्रों को ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में टर्म 1 बोर्ड परीक्षा देने का विकल्प दिया था, बाद में इसने यू-टर्न लिया और कहा कि यह केवल ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
CBSE CISCE Term 1 Exams 2022: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीबीएसई, सीआईएससीई छात्र, परीक्षा को लेकर की ये बड़ी मांग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:03 PM IST
सार
CBSE CISCE Term 1 Exams 2022: दोनों राष्ट्रीय बोर्ड - सीबीएसई और सीआईएससीई ने ऑफलाइन मोड में टर्म 1 बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है। जबकि छह छात्रों के समूह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर आगामी बोर्ड परीक्षा 2022 को ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में लेने का विकल्प मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X