फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Results: 10वीं में 93.66 तो 12वीं में 88.39 फीसदी रहा रिजल्ट; दोनों कक्षाओं में बेटियों ने लहराया परचम

Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
सार

CBSE Board Results 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों ही कक्षाओं में लड़िकयों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। 10वीं में 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम और 12वीं 99.60% के साथ विजयवाड़ा पहले स्थान पर है।
 

विज्ञापन
CBSE Board Results: 93.66% in 10th and 88.39% passed in 12th; Girls outshine boys in both; Check overview here
CBSE Board 10th 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Board 10th 12th Result 2025: सीबीएसई ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% बच्चे पास हुए हैं।

CBSE Board Results: 93.66% in 10th and 88.39% passed in 12th; Girls outshine boys in both; Check overview here
CBSE Board 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Board Pass Percentage: पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में हुई मामूली वृद्धि

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए और इस वर्ष 93.66% पास हुए। इस प्रकार कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में 0.06% की वृद्धि देखी गई। वहीं, कक्षा 12वीं का परिणाम पिछले वर्ष 87.98% रहा था, जोकि इस बार 0.41% की वृद्धि के साथ इस बार 88.39% दर्ज हुआ है।

 
कक्षा पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत (%) इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत (%) वृद्धि (%)
कक्षा 10वीं 93.60% 93.66% 0.06%
कक्षा 12वीं 87.98% 88.39% 0.41%

यह भी पढ़ें: उत्तीर्ण प्रतिशत में मामूली अंतर, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा इंटर का रिजल्ट
CBSE Board Results: 93.66% in 10th and 88.39% passed in 12th; Girls outshine boys in both; Check overview here
CBSE Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दोनों कक्षाओं में लड़िकयां रहीं लड़कों से आगे

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक दर्ज हुआ है। कक्षा 10वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95 दर्ज हुआ और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा। इस प्रकार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 2.37% अधिक रहा।

कक्षा 12वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% रहा, जोकि लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 5.94% अधिक है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70% रहा।

 
कक्षा लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत (%) लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत (%) वृद्धि (%)
कक्षा 10वीं 95% 92.63% 2.37%
कक्षा 12वीं 91.64% 85.70% 5.94%
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Board Results: 93.66% in 10th and 88.39% passed in 12th; Girls outshine boys in both; Check overview here
CBSE Class 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

CBSE Board Region-wise Performance: क्षेत्रवार प्रदर्शन

क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो कक्षा 10वीं में 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। इसके बाद, विजयवाडा 99.79% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर 98.90% के साथ बेंगलुरू है।
 

स्थान क्षेत्र का नाम उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
1 त्रिवेंद्रम 99.79%
2 विजयवाड़ा 99.79%
3 बेंगलुरू 98.90%

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर विस्तृत अपडेट यहां पढ़ें

12वीं में 99.60% के साथ विजयवाड़ा पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर 99.32% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम रहा। वहीं, 97.39% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ चेन्नई ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया।

 
स्थान क्षेत्र का नाम उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
1 विजयवाड़ा 99.60%
2 त्रिवेंद्रम 99.32%
3 चेन्नई 97.39%

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर विस्तृत अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
CBSE Board Results: 93.66% in 10th and 88.39% passed in 12th; Girls outshine boys in both; Check overview here
CBSE Board 10th 12th Result 2025 Download - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Board Result Link: रिजल्ट चेक करने के पांच आसान तरीके

छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र अन्य चार विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के सभी विकल्प इस प्रकार हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट (CBSE Result By Official Website)
  • एसएमएस के जरिए (CBSE Result By SMS)
  • IVRS/कॉल (CBSE Result By IVRS/Call)
  • डिजिलॉकर (CBSE Result By Digilocker App)
  • उमंग ऐप (CBSE Result By Umang App)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed