CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का परिणाम जारी किया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
CBSE 10th Result 2021: 99.4 फीसदी रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 100 फीसदी ट्रांसजेंडर पास
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमएस और उमंग एप से ऐसे देखें रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही छात्र अपनी डिटेल डालेंगे उनका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करें। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे दसवीं का परिणाम
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स और एप पर चेक करें रिजल्ट
- cbseresults.nic.in
- results.gov.in
- digilocker.gov.in
- cbse.gov.in
- Indiaresults
- DigiLocker app
- UMANG app
कमेंट
कमेंट X