UP BOARD RESULT 2018: 10वीं, 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी 10 बड़ी बातें जो आपका जानना बेहद जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला अव्वल हैं।12वीं में राजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। यूपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं में लड़कों का प्रतिशत 72.27% है और लड़कियों का प्रतिशत 78.81% है।यानि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे।हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
प्रथम स्थान- अंजली वर्मा- 578/600- 96.33%- बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, इलाहाबाद।
दूसरा स्थान- यशस्वी- 567/600- 94.50- विकास वीएमआईसी चौक, जहानाबाद, फतेहपुर।
तीसरा स्थान- विनय कुमार वर्मा- 565/600- 94.17- सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- रजनीश शुक्ला- 466/500- 93.20- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज, फतेहपुर।
आकाश मौर्य- 466/500- 93.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
दूसरा स्थान- अनन्या रॉय- 463/500- 92.60- लॉड्र्स कांन्वेंट तुलसीसागर, गाजीपुर।
तीसरा स्थान- अभिषेक कुमार- 461/500- 92.20- डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद।
अजीत पटेल- - 461/500- 92.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
आपको बता दें कि इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिये कुल 66 लाख 37 हजार 18 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते इस बार रिकॉर्ड 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। आज 55 लाख परीक्षार्थियों को ही रिजल्ट का इंतजार था।
कमेंट
कमेंट X