संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 17 नवंबर, 1965 को 8 सितंबर का दिन विश्व साक्षरता दिवस के लिए निर्धारित किया था। 1966 में पहला अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर हम कुछ ऐसे तथ्यों की जानकारी दे रहे है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।
UNESCO की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व की 84 प्रतिशत जनसंख्या शिक्षित है। वैश्विक स्तर पर, कम से कम 750 मिलियन युवा और वयस्क अभी भी पढ़ नहीं सकते हैं। 250 मिलियन बच्चे अब भी बुनियादी शिक्षा हासिल करने में असमर्थ हैं।
युवा साक्षरता के राष्ट्रीय आंकलन के मुताबिक अमेरिका के 50 प्रतिशत युवा 8वीं कक्षा के स्तर की किताबें पढ़ने में भी असमर्थ हैं और 3.2 करोड़ अमेरिकी युवा पूरी तरह अनपढ़ हैं।
UNESCO की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक युवा साक्षरता दर 1990 में 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही थी। अब ये आंकड़ा लगभग 91 प्रतिशत है। इसके पीछे स्कूली शिक्षा में बढ़ोतरी अहम कारण है।
2005-2014 के बीच 758 मिलियन (15 से 24 साल) वयस्क ऐसे थे जो साधारण वाक्य पढ़ने में भी असमर्थ थे। इनमें दो तिहाई महिलाएं शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X