फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बनना चाहते हैं सरकारी अधिकारी, तो फॉलो करें ये टिप्स

Fri, 20 Oct 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 20 Oct 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
Read these tips before you apply for a government job
राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर पर जॉब की आपकी इच्छा हो, तो आप विभिन्न प्रादेशिक लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनके माध्यम से विभिन्न वर्गों, जैसे प्रशासनिक, पुलिस, वित्त आदि में अधिकारी के रूप में आपकी नियुक्ति हो सकती है लेकिन इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते है ये टिप्स...
Read these tips before you apply for a government job
योग्यता 
लगभग सभी राज्यों में प्रशासनिक अधिकारी वर्ग से संबंधित रिक्तियों को भरने के लिए संबंधित प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ग्रेजुएट ही इन चयन परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं। संबंधित अधिसूचना से शैक्षणिक योग्यता, आयु आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Read these tips before you apply for a government job
परीक्षा का स्वरूप     
अगर इन आयोगों की सिविल सर्विस परीक्षा के बारे में बात की जाए, तो अमूमन यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम के पैटर्न पर ही इनका आयोजन किया जाता है। दूसरे शब्दों में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू जैसी चयन प्रक्रिया के जरिये अंतिम चयन किया जाता है। यह अवश्य है कि इनके प्रश्न-पत्रों का स्तर बहुत ज्यादा हाई-फाई नहीं रखा जाता है। इसके अलावा यह भी बता दें कि कई छोटे प्रदेशों में प्रीलिम्स का प्रावधान नहीं होता है, सीधे मेंस एग्जाम का ही आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Read these tips before you apply for a government job
तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
  • एग्जाम के कम से कम एक वर्ष पहले से तैयारी करनी शुरू कर दें।
  • सिलेबस को देखने और पूरी तरह समझने के बाद पढ़ाई की रणनीति बनाएं।
  • हर रोज अथवा साप्ताहिक आधार पर पढ़ने के लक्ष्य अपने लिए बनाएं।
  • रात में सोने से पहले दिनभर की पढ़ाई का रिवीजन बेहद जरूरी है। 
  • मेंस एग्जाम के लिए विषयों का चयन करते समय ऐसे विषय ही चुनें, जिनका आपने अध्ययन किया हो।
  • कठिन विषयों के लिए टीचर अथवा सहपाठियों की मदद लेने में संकोच न करें।
विज्ञापन
Read these tips before you apply for a government job
परीक्षा के दिन क्या करें
एग्जाम की सुबह जल्द उठकर फ्रेश दिमाग से थोड़ा बहुत रिवीजन कर लें। एग्जामिनेशन हॉल में समय से पहले पहुंच जाएं, ताकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट की स्थिति न हो। पेपर मिलने पर पहले दिए गए निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें, तब लिखना शुरू करें। जिस प्रश्न के उत्तर पर संदेह हो, उसे छोड़ देना बेहतर होगा। अगर पेंसिल से चिह्नित करने का निर्देश हो, तो सिर्फ पेंसिल ही इस्तेमाल करें। सभी प्रश्नों को हल करने के बाद एक बार उत्तर-पुस्तिका को यह सुनिश्चित करने के लिए अवश्य पलटें कि कोई प्रश्न अनजाने में छूटा तो नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed