फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां

Tue, 27 Dec 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Learn acting from these best institutes in India
एक्टिंग को अब एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है। कई स्कूल और मीडिया इंस्टीट्यूट एक्टिंग में कोर्स करा रहे हैं। अगर आप भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो इन इंस्टीट्यूट्स से सीख सकते हैं एक्टिंग की बारीकियां।

शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां

Learn acting from these best institutes in India
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII)

एफटीआईआई भारत के युवाओं में एक्टिंग को लेकर पहली पसंद है। यह 1960 में स्थापित हुआ था। यह इंटरनेशनल लैजान सेंटर ऑफ स्कूल ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन (CILECT) का एक मेंबर भी है जो दुनिया का लीडिंग फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल है। इस इंस्टीट्यूट ने फिल्म जगत को कई जाने-माने कलाकार दिए हैं। नसीरउद्दीन शाह, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, जया बच्चन और शत्रुघन सिन्हा इसी इंस्टीट्यूट के पढ़े हैं।

वेबसाइट- www.ftiindia.com/

शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां

Learn acting from these best institutes in India
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD)

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में की थी। अभी यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंदर आता है। एनएसडी से आप एक्टिंग के कई कोर्स कर सकते हैं। अनुपम खेर, पियूष मिश्रा और इरफान खान इसी एक्टिंग स्कूल की देन हैं।

वेबसाइट- nsd.gov.in/delhi/
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां

Learn acting from these best institutes in India
विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल

बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक सुभाष घई ने इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। यहां ना ही सिर्फ एक्टिंग बल्कि फिल्म जगत से जुड़े और कई कोर्स कराए जाते हैं। यहां से आप शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्स कर सकते हैं।

वेबसाइट- www.whistlingwoods.net
विज्ञापन

शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां

Learn acting from these best institutes in India
बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडिओ

शाहरुख खान और मनोज वाजपेयी को एक्टिंग सिखाने वाले बैरी जॉन का मुंबई में अपना इंस्टीट्यूट है। यह सिनेमा में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं। एक्टिंग में सर्टिफिकेट कोर्सेस के अलावा आप यहां एक्टिंग में डिप्लोमा भी कर सकते हैं।

वेबसाइट- www.bjas.in/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed