{"_id":"59474bab4f1c1bfc7c8b4637","slug":"eay-tips-to-increase-the-confidence-before-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
Mon, 19 Jun 2017 01:27 PM IST
पूर्णिमा आचार्य
पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। कई चीजों को पाने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ता है और अगर बात नौकरी की हो तो स्थितियां और ज्यादा कठोर होती हैं। एक अच्छी जॉब पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ये संघर्ष सिर्फ नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि अपने आप को उस नौकरी के लिए तैयार करने के लिए भी होता है।
कई लोग तो नौकरी के इंटरव्यू से पहले हतोत्साहित हो जाते हैं और डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आत्मविश्वास खोना है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप पर नकारात्मक सोच हावी होने लगती है। आइए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जो आपको इस नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
2 of 6
दिल में उत्साह बनाए रखें
किसी भी चीज को जीतने के लिए अपना बल टूटने नहीं देना चाहिए और मन में सकारात्मक सोच रखना चाहिए। इसके लिए दिल में उत्साह बनाए रखना जरूरी होता है। हमेशा अच्छा सोचें, अच्छे लोगों के बीच में रहें, अच्छा काम करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
3 of 6
सफल जीवनियां पढ़ें
विफलता में ऐसे लोगों को याद करें जिन्होंने अपने विपरीत समय में सफलता पाई है। कुछ महापुरुषों को याद करना अच्छा होता है। इससे हमेशा प्रेरणा मिलती है। इनके द्वारा कही गई बातों को याद करें। ये हिम्मत टूटने नहीं देती। ऐसे कई उदाहरण IAS, बैंक, रेलवे, SSC आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के मिल जाते हैं जिन्होंने अपने अंतिम मौके को सफलता में बदल लिया। इन सभी बातों से काफी कुछ सीखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
4 of 6
जरूरी है अनुशासन
पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है। अनुशासन के बल पर ही आप अपनी पढ़ाई को एक अच्छी दिशा प्रदान कर सकते हैं। अनुशासन आपका आत्मबल बढ़ाता है।
विज्ञापन
इंटरव्यू से पहले टूट रहा है 'आत्मविश्वास', ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
5 of 6
चीजों में फोकस करें
लगातार कई घंटे पढ़ते रहने से दिमाग की समझने और ग्रहण करने की क्षमता कम होती चली जाएगी। अपनी एकाग्रता को इतने घंटों तक कायम रखना बहुत मुश्किल होता है और ये आपकी तैयारी के लिहाज से भी बहुत गलत है। पढ़ाई में अपने कंसंट्रेशन को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X