फिल्म इंडस्ट्री में जाने वाले हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह एक्टर बने और लाखों कमाए। सभी चाहते हैं कि लोग उनके आगे-पीछे घूमें और पूरी दुनिया उन्हें जाने। लेकिन एक्टिंग के अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे करियर हैं जो आपको फेमस तो करेंगे ही साथ ही इनसे आप लाखों कमा सकते हैं।
एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, कमाइए लाखों में
फैशन स्टाइलिस्ट
एक फैशन स्टाइलिस्ट का काम फिल्म या किसी कार्यक्रम के लिए लोगों को स्टाइल करना होता है। सेलेब्रिटी जो भी कपड़़े पहनते हैं, वह स्टाइलिस्ट स्टाइल करते हैं। यह सलाना लाखों में कमाते हैं। अनायता श्रौफ अदजानिया बॉलीवुड की एक सफल स्टाइलिस्ट हैं।
एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, कमाइए लाखों में
कोरियोग्राफर
सरोज खान और फराह खान का नाम तो आपने सुना ही होगा। दोनों ने बॉलीवुड में कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है। कोरियोग्राफर बन कर आप भी सबको अपनी उंगली पर नचा सकते हैं। कोरियोग्राफर लाखों में खेलते हैं साथ ही देश-विदेश भी खूब घूमते हैं। रेमो डिसूजा, गीता, श्यामक डावर, गणेश आचार्य और वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड के फेवरेट कोरियोग्राफर्स हैं।
एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, कमाइए लाखों में
फोटोग्राफर
फोटोग्राफी को लोग आजकल काफी पसंद कर रहे हैं। कई कॉलेजों ने भी फोटोग्राफी ने कोर्स निकालने शुरू किए हैं। अगर लम्हों को कैद करना आपको भी पसंद है तो फोटोग्राफी एक अच्छा विकल्प है। इसमें सैलरी ज्यादातर प्रोजेक्ट्स के अनुसार मिलती है, जितने ज्यादा प्रोजेक्ट्स उतनी बढ़िया सैलरी। डब्बू रत्नानी और अतुल कसबेकर काफी फेमस इंडियन फोटोग्राफर हैं।
एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, कमाइए लाखों में
बैकग्राउंड डांसर
किसी गाने पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी पीछे डांस कर रहे लोगों पर ध्यान दिया है। बैकग्राउंड डांसर्स को हर शो के हजारों मिलते हैं। अगर आप श्यामक डावर या रैमो डिसूजा के ग्रुप से जुड़ जाते हैं, तब तो आप लाखों में खेलेंगे।
कमेंट
कमेंट X