टाइम मैनेजमेंट ऑफिस जाने वाले किसी व्यक्ति के लिए जितना जरूरी है उतना ही पढ़ाई करने वाले एक छात्रों के लिए भी अहम है। अपने काम को निर्धारित समय पर करके समय का सदुपयोग करना ही टाइम मैनेजमेंट कहलाता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इससे निपटना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हें अक्सर ये समझ में नहीं आता कि कब पढ़ाई करें और कब दूसरे काम। आइए हम आपको बताते हैं छात्रों के लिए 5 आसान टाइम मैनेजमेंट के टिप्स।
ये 5 आसान टिप्स छात्रों को सिखा देंगे टाइम मैनेजमेंट
2 of 6
पढ़ाई के लिए तय करें एक खास समय
जिस तरह से स्कूल में कुछ घंटों तक सिर्फ पढ़ाई होती है ठीक उसी तरह घर पर भी पढ़ाई करने के लिए एक खास समय तय कर लें। दिन में रुक रुक कर कई बार पढ़ाई करने से वो ठक तरह से नहीं हो पाती और न ही छात्र उस पर अपना फोकस रख पाते हैं। पढ़ाई के लिए एक विशेष समय तय कर लें और उसी समय सारे काम छोड़कर उस पर ध्यान दें।
ये 5 आसान टिप्स छात्रों को सिखा देंगे टाइम मैनेजमेंट
3 of 6
पढ़ाई के लिए एक विशेष स्थान
पढ़ाई के लिए खास समय निकालने के बाद एक विशेष जगह की भी जरूरत होती है। हर जगह पर बैठकर पढ़ाई नहीं हो सकती। स्कूल में भी लाइब्रेरी एक ऐसी जगह होती है जहां आप शांति से बैठकर किसी विषय की ध्यान लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं। ठीक उसी तरह घर में भी कोई शांत कोना तलाशे, जहां बैठकर आप लंबे समय तक अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 5 आसान टिप्स छात्रों को सिखा देंगे टाइम मैनेजमेंट
4 of 6
साप्ताहिक समीक्षा
साप्ताहिक समीक्षा, समय और दूसरी परिस्थितिओं के साथ बदलना भी एक महत्वपूर्ण रणनीति है। हर सप्ताह जैसे की रविवार की रात अपने काम, अपने नोट्स, और अपने कैलेंडर की समीक्षा करें। ध्यान में रखें कि जैसे जैसे समय सीमा और परीक्षा पास आए आपकी साप्ताहिक दिनचर्या उसके अनुकूल हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
ये 5 आसान टिप्स छात्रों को सिखा देंगे टाइम मैनेजमेंट
5 of 6
कठिन विषय से करें शुरुआत
अक्सर छात्र आसान विषय से अपनी पढ़ाई शुरू करते हैं और कठिन विषय को टालते रहते हैं लेकिन ये गलत है। कठिन विषय के साथ ही शुरुआत की आदत डालनी चाहिए। जब छात्र पढ़ने बैठते हैं तो उनमें शुरुआत में एक अलग ऊर्जा होती है और समय कम होते होते एनर्जी भी कम होने लगती है। ऐसे में कठिन विषय को पहले पढ़ने से चीजों को पकड़ने में आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X