BJP का संकल्प पत्र: शिक्षा को लेकर किए 14 वादें, यहां पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कक्षाओं में अनेक तकनीकों के प्रयोग को जोड़ा जाएगा। इसी के चलते हम अपने विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेज की शुुरुआत करेंगे।
- स्कूली शिक्षा को सुलभ और सुद्दढ़ बनाने के बाद अब हमारा ध्यान सीखने की गुणवक्ता पर है।
- यह हमारा कृतव्य है कि हम अपने देश के बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए पर्याप्त अवसर और उचित वातावरण उपलब्ध कराएं। इसके लिए प्रधानमंत्री इनोवेटिक लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से हम प्रभावशाली बच्चों को साल में एकबार कुछ समय के लिए एक साथ लाएंगे और उनकी प्रतिभा के विकास के लिए सुविधाएं व संसाधन प्रदान करेंगे।
- हम राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की स्थापना करेंगे। इन संस्थानों में चार साल का विशेष एकीकृत कोर्स होगा, जो स्कूलों के शिक्षकों में गुणवक्ता के मानक तय करेगा। साथ ही, हम राज्यों को भी इस मॉडल को लागू करने के लिए प्रेरित करेंगे।
- केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की संख्या को 2024 तक 200 तक पहुंचा दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा-
- केंद्रीय विधि, इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन संस्थानों में हम अगले पांच सालों में कम से कम 50 प्रतिशत तक सीट बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
- अगले पांच सालों में हम ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को उच्च शिक्षा का एक प्रमुख संसाधन बनाकर प्रस्तुत करेंगे।
- हम कला, संस्कृति और संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, जिसमें संगीत और नृत्य जैसी ललित कलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम एक आधुनिक आतिथ्य एवं पर्यटन विश्वविद्यालय और एक पुलिस विश्वविद्यालय की भी स्थापना करेंगे।
- हम मौजूदा नियामक संस्थानों के योगदान पर एक बार फिर गौर करेंगे ओर उनके विधेयकों में आवश्यकतानुसार सुधार करेंगे।
- पिछले पांच सालों में हमारा ध्यान उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवक्ता बढ़ाने पर था।और उत्कृष्ट संस्थान इस और बढ़ाया गया एक कदम है। हम इसे आगे बढ़ाते हुए अगले पांच बर्षो में, यानी 2024 तक ऐसे 50 संस्थान तैयार करेंगे।
- हम शैक्षणिक संस्थानों में श्रेष्ठता को बढ़वा देंगो और अन्य संस्थानों को भी प्रेरित करेंगे कि वे भी विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास करें।
- हम स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम को शुरू करके बढ़ावा देंगे, जिससे विदेशी छात्रों के बीच भारत भी उच्च शिक्षा के लिए लोकप्रिय विकल्प बन सके।
- विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नवीन तकनीकी के सृजन हेतू हम इनोवेटिव और उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देंगे।
- हमने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का की शुरुआत की है, जिससे कई महत्वपूर्ण ई-पुस्तकें और शोध पत्र छात्रों को मुफ्त प्राप्त होते हैं। इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए हम देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में शोध को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को बिना किसी शुल्क प्रमुख शोध पत्रिकाएं उपलब्ध कराएंगे।
कमेंट
कमेंट X