School Reopen in Bihar UP News Hindi: एक ओर जहां देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में सरकारें बच्चों के स्कूल फिर से खोल दिए हैं। जहां गुजरात और कर्नाटक में हाल ही में स्कूल दोबारा शुरू हुए हैं। वहीं, इस क्रम में अब उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, मिजोरम और तेलंगाना के नाम भी आ गए हैं।
School Reopening: सालभर बाद यूपी, बिहार समेत इन 6 राज्यों में खुले बच्चों के स्कूल, ये चीजें जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सोमवार, 01 मार्च से प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। राज्य के कई जिलों में जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें पहले से अलग माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को निर्देश हैं कि वह विद्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ ही विद्यालयों को गुब्बारों से सजाकर रखें। साथ ही स्कूल में बच्चों का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर या फूल देकर किया जाए। शिक्षा विभाग की ओर से पहले की तरह लेकिन शारीरिक दूरी के साथ कक्षाएं संचालित करने के लिए निर्देश हैं। कक्षाओं को साफ रखने, सभी की थर्मल स्कैनिंग, फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में भी प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 01 से 05 तक के लिए स्कूल सोमवार, एक मार्च से को फिर खुल गए हैं। स्कूल प्रशासन को विशेष योजना के तहत सभी कक्षाओं और कक्षा वर्गों के लिए कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार सरकार ने स्कूल को फिर से खोलने के लिए विशेष गाइडलाइन भी जारी की थी। गौरतलब है कि 04 जनवरी से बिहार में कक्षा 9,10,11 और 12 के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत हो चुकी थी। राज्य में उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी स्कूल 08 फरवरी से खोल दिए गए थे। इस बीच राज्य में बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की गईं।
हरियाणा में ग्रेड-1 और ग्रेड-2 यानी कक्षा-1 और कक्षा-2 की नियमित कक्षाएं एक मार्च से शुरू हो गईं हैं। सूबे की सरकार ने बच्चों के लिए नियमित कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कक्षा-1 और कक्षा-2 छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक का रखा गया है। इससे पहले हरियाणा में कक्षा तीन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 24 फरवरी से खुल गए थे। कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जा रहा है। करीब सालभर बाद तीसरी और पांचवीं कक्षा के छात्र स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आ रहे हैं।
झारखंड के स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को एक मार्च से फिर से खोला गया है। यहां कोरोना-19 महामारी के कारण लगभग एक साल से बंद हैं। हालांकि, राज्य में कक्षा 8वीं और उससे ऊपर के कक्षा वाले छात्रों के लिए ही स्कूल फिर से खुले हैं। झारखंड सरकार ने कहा कि स्कूली छात्रों को उनके माता-पिता की सहमति से ही कक्षाओं में बुलाया जा रहा है। सूबे में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जेएसी बोर्ड-2021 की परीक्षाएं 04 मई से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 21 मई, 2021 को खत्म होंगी। हालांकि, राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कहा है कि 01 मार्च के बाद भी स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखनी होगी।
कमेंट
कमेंट X