फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जल्द जारी होगा बारहवीं का परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 22 Mar 2021 12:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Mar 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2021 BSEB to release Inter results soon
bihar board

Bihar Board 12th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब विद्यार्थियों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार है। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च को पूरा हुआ है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बोर्ड अब जल्द ही बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।



 

Bihar Board 12th Result 2021 BSEB to release Inter results soon
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा - फोटो : PTI

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ही ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया है। दूसरे राज्य बोर्डों की अभी परीक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं, जबकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। यह भी संभव है कि बोर्ड 25 मार्च तक बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दे। साल 2020 में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी हो सकता है। क्योंकि होली भी नजदीक है और ऐसे में बोर्ड की तरफ से होली के बाद ही बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

 

Bihar Board 12th Result 2021 BSEB to release Inter results soon
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : File

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की तरफ से 29 मार्च से पहले ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी।  बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, onlinebseb.in,biharboard.ac.in, biharboard.online और biharboardonline.com के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed