बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश, BIEAP ने इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए तारीख की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि AP Inter 1st और 2nd year परिणाम 2019 12 अप्रैल, 2019 को जारी किए जाएंगे। हालांकि, समय की पुष्टि नहीं की गई है। परिणाम ऑनलाइन bieap.gov.in और अन्य वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे। एपी कक्षा 11वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है।
AP Inter 1st और 2nd year परिणाम 2019 देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
एपी इंटर परिणाम 2019 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें हैं -
- apbie.apcfss.in,
- rtgs.ap.gov.in
- bieap.gov.in।
फरवरी और मार्च के महीनों में एपी जूनियर इंटर और सीनियर इंटर या कक्षा 11 और 12 के लिए 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च, 2019 तक आयोजित की गईं थीं। बता दें कि पहले वर्ष की परीक्षाओं में 5,23,837 उपस्थित हुए हैं।
पिछले रुझानों के अनुसार, BIEAP को परिणाम सुबह 9 या 10 बजे जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल एपी इंटर पहले और दूसरे वर्ष के परिणाम अलग-अलग दिनों में घोषित किए गए थे। एपी इंटर दूसरे वर्ष का परिणाम 13 अप्रैल को घोषित किया गया था और 1 अप्रैल को पहले वर्ष का परिणाम जारी किया गया था। हालांकि, इस वर्ष दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही तारीख को जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X