फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एक्टर बनने से पहले अमिताभ बच्चन करते थे ये काम, इस शख्स के कारण बने 'शहंशाह'

Fri, 11 Oct 2019 12:32 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 11 Oct 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan birthday: do you know about his education and career
Amitabh Bachchan

लाखों -करोड़ों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर यानी आज है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में दी हैं। अग्निपथ', निशब्द, बंटी और बबली, चीनी कम, पा, ब्लैक, पीकू जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में अमिताभ ने मुश्किल किरदारों को भी बड़ी सरलता से निभाया है। वे हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं। लेकिन एक्टर बनने से पहले अमिताभ कुछ और ही काम करते थे। यहां हम आपको इनकी शिक्षा और करियर के बारे मेें बता रहे हैं। साथ ही ये बता रहे हैं कि अमिताभ किस शख्स के कारण अमिताभ बॉलीबुड के शहंशाह बने। पढ़ते हैं आगे...



amitabh bachchan birthday: do you know about his education and career
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन का जन्म इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, में हुआ है। इनकी मां तेजी बच्चन कराची से थीं और पिती डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिंदी कवि थे। शुरू में अमिताभ का नाम इंकलाब रखा गया था लेकिन बाद में सुमित्रानंदन पंत जोकि एक प्रसिद्ध कवि हैं, ने इनका नाम 'अमिताभ' रखा। 'अमिताभ' का अर्थ है, शाश्वत प्रकाश।

amitabh bachchan birthday: do you know about his education and career
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन का विवाह 1973 में हुआ। बता दें कि हरिवंश राय बच्चन के दो बेटों में अमिताभ सबसे बड़े हैं। उनके दूसरे बेटे का नाम अजिताभ है। चूंकि अमिताभ बच्चन की मां की थिएटर में गहरी दिलचस्पी थी। इसलिए अमिताभ ने भी फिल्मों में आने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan birthday: do you know about his education and career
amitabh bachchan

अपने करियर में अमिताभ को अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार उनमें शामिल हैं। अमिताभ की दो संतानें श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन हैं। अभिषेक बच्चन सुप्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिनका विवाह पूर्व विश्वसुंदरी और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुआ है।

विज्ञापन
amitabh bachchan birthday: do you know about his education and career
amitabh bachchan - फोटो : social media

बॉलीवुड के अमिताभ बिग बी के नाम से जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बेंचमार्क भी स्थापित किया है। नैनीताल में शेरवुड कॉलेज से उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरी मल कॉलेज से विज्ञान और कला में डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली है।

ये भी पढ़ें- आज देश को मिल रहे हैं 21 नए केंद्रीय विद्यालय, जानें यूपी-बिहार समेत किस राज्य को मिले कितने स्कूल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed