फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Artifical Intelligence: एआई से डरने की नहीं, समझदारी से अपनाने की है जरूरत; चुनौतियों में छिपे हैं अवसर

Sat, 02 Aug 2025 05:14 PM IST
शाहीन परवीन नितिन डेक्खा, गुएल्फ-हंबर विश्वविद्यालय में लेक्चरर
नितिन डेक्खा, गुएल्फ-हंबर विश्वविद्यालय में लेक्चरर Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Aug 2025 05:14 PM IST
सार

AI Opportunities: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर लोगों में डर और चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर इसे समझदारी और सही रणनीति के साथ अपनाया जाए तो यही चुनौती बड़े अवसर में बदल सकती है। तकनीक को समझना और उसके अनुसार खुद को अपडेट करना आज की जरूरत है।

विज्ञापन
AI Fear or Future? Learn How to Turn Challenges into Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Artificial Intelligence: आज की युवा पीढ़ी ऐसे दौर में जी रही है, जहां भविष्य को लेकर आशंका और भय लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, बिग डाटा, वर्चुअल रियलिटी (BR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी तकनीकें उनके कॅरिअर तथा आम जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रही हैं। साइंटिफिक अमेरिकन के एक हालिया लेख से पता चला है कि जेनरेटिव एआई के जरिये छात्रों में ऑनलाइन डाटा गोपनीयता खोने तथा नौकरी छिनने का डर सता रहा है। 



यह डर वाजिब भी है, क्योंकि कई शोध और रिपोट्र्स में यह साबित हो चुका है कि जेनरेटिव एआई से कार्यस्थलों में बड़े पैमाने पर बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में, जैसे-जैसे एआई हमारी दिनचर्या में अधिक गहराई से शामिल होता जा रहा है, इसके प्रति चिंता और भय भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। हालांकि, कुछ बातों को ध्यान में रखकर इससे बचाव किया जा सकता है।

AI Fear or Future? Learn How to Turn Challenges into Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बदलते दौर में कॅरिअर की सुरक्षा

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईए) के आंकड़े दशति हैं कि आज की नौकरी की दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले जहां प्रतिस्पर्धा इन्सानों के बीच हुआ करती थी, वहीं अब यह मुकाबला मशीनों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने लगा है।

सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, वित्तीय सलाहकार, लेखक, अनुवादक व पत्रकार जैसे प्रोफेशन में इसका जोखिम अधिक माना जा रहा है। हालांकि, चुनौतियों के बीच अवसर भी मौजूद हैं। यदि कुछ अहम बातों पर ध्यान दिया जाए, तो इस तकनीकी बदलाव के बीच भी कॅरिअर को न केवल बचाया जा सकता है, बल्कि और भी निखारा जा सकता है।

AI Fear or Future? Learn How to Turn Challenges into Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

रचनात्मकता व कल्पनाशीलता को दे प्राथमिकता 

बेशक एआई गणनाओं और डाटा में तेज हो, लेकिन वह मानव रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का मुकाबला नहीं कर सकता है। ऐसे में, सबसे पहले अपनी भावनाओं को स्वीकार करना अहम है। एआई टूल्स का खुद प्रयोग करें और जाने कि वे कैसे और कहां आपके लिए सहायक हो सकते हैं। तकनीक से समय-समय पर ब्रेक लें और खुद कुछ नया करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
AI Fear or Future? Learn How to Turn Challenges into Opportunities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विकसित करें नए और आवश्यक कौशल 

अगर आप एआई के कारण भविष्य की नौकरी को लेकर चिंतित हैं, तो ऐसे कौशल पर ध्यान केंद्रित करें, जिनकी मांग हमेशा बनी रहेगी। ये कौशल सहयोग और संवाद कौशल, रचनात्मकता एवं नवीनता, आलोचनात्मक सोच च निर्णय क्षमता व समस्या समाधान और सामाजिक जागरूकता आदि हैं। इसके अलावा, सीखने और खुद को अपडेट रखने की इच्छा को कम न होने दें।

विज्ञापन
AI Fear or Future? Learn How to Turn Challenges into Opportunities
Artificial Intelligence, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : Freepik

एआई को बनाएं दोस्त

एआई से मुकाबला करने के बजाय यदि आप उसे अपने काम में सहायक उपकरण की तरह इस्तेमाल करें, जैसे अनुसंधान, डाटा विश्लेषण, रचनात्मक विचारों के निर्माण आदि में, तो आप अपनी कॉग्निटिव (संज्ञानात्मक) और क्रिएटिव (रचनात्मक) क्षमताओं को कहीं अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं।

- द कन्वर्सेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed