प्रल्हाद जोशी: शिक्षकों की भूमिका पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को भी दी बधाई
Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देशभर के शिक्षकों के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं देते, बल्कि नई पीढ़ी को सक्षम बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे छात्रों के भविष्य को आकार देने और देश की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रल्हाद जोशी ने कहा, "शिक्षक केवल ज्ञान देने से आगे बढ़कर काम करते हैं; वे भविष्य को आकार देते हैं। मैं उन सभी शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जो हर दिन ज्ञान देने से आगे बढ़कर अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने और विकसित भारत की नींव मजबूत करने का काम करते हैं।"
82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर दी बधाई
केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए 82 शिक्षकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों का समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान देशभर के अनगिनत छात्रों को बड़े सपने देखने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहा है।
प्रल्हाद जोशी ने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए 82 शिक्षकों को हार्दिक बधाई। अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के जरिए वे देशभर के अनगिनत छात्रों को बड़े सपने देखने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं!"
Teachers do more than imparting knowledge; they shape the future.
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) September 5, 2026
Heartiest congratulations to the 82 teachers selected for the National Teachers’ Awards. Through their dedication, innovation and outstanding contributions, they are inspiring countless students across the country… pic.twitter.com/dtwx3MXeYF
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू क्या बोलीं?
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक अपने मार्गदर्शन और सलाह के जरिए छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनके चरित्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित और संवेदनशील शिक्षक हर छात्र की अलग प्रतिभा को पहचान सकता है। ऐसे शिक्षक छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
शिक्षकों को नई तकनीक अपनाने की सलाह
राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षकों से लगातार अपना ज्ञान बढ़ाने, तकनीक को अपनाने और पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वतंत्र सोच विकसित करना और उनके भीतर सवाल पूछने की भावना पैदा करना भी जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X