दुनिया के टॉप-10 CEO में ये तीन भारतीयों का नाम शामिल, जानें इनकी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्या नडेला, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के रूप में भी जाना जाता है उनका नाम टॉप सीईओ की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। बता दें कि दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) के सीईओ सत्या नडेला के एक साल में वेतन-भत्ते में 66 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष (2018-19) में नडेला को कुल 306.43 करोड़ रुपये यानी 4.29 करोड़ डॉलर का कंपेनसेशन मिला है। पिछले साल की बात करें, तो वित्त वर्ष 2017-18 में सत्या नडेला को 184.28 करोड़ रुपये यानी 2.58 करोड़ डॉलर मिले थे। मणिपाल से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एमएस और एमबीए की डिग्री कंप्यूटर साइंस के साथ अमेरिका से ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ वे 2014 में बने।
अजय बंगा, जिन्हें मास्कर कार्ड के सीईओ के रूप में भी जाना जाता है उनका नाम टॉप सीईओ की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। बता दें कि उन्हें 2016 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। पढ़ाई की बता करें तो उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेत से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। एमबीए की डिग्री उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से ली। नेस्ले कंपनी से अपनी करियर शुरू किया।
ये भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे हैं UIDAI "आधार" के नए CEO पंकज कुमार? पहले करते थे ये काम
कमेंट
कमेंट X