फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नए साल में खुले स्कूल: इन राज्यों में आज पढ़ाई शुरू, कोरोना काल में ऐसे पहुंचे बच्चे

Mon, 04 Jan 2021 02:32 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 04 Jan 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
2021 School Reopening in India: Schools in Bihar, Odisha, Karnataka, Kerala etc. reopened by following Covid 19 SOPs
सामाजिक दूरी, मास्क, सेनिटाइजर, ऐसे स्कूल पहुंचे छात्र। - फोटो : एएनआई

आज से कई महीनों के अंतराल के बाद कई राज्यों में नए साल पर स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। स्कूलों में पूरी तरह से कोविड -19 गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। यह फैसला लंबे समय से महामारी के कारण 2020-21 शैक्षणिक सत्र की बाधित गतिविधियों और सिलेबस को पूरा करने के लिए लिया गया है। साथ ही राज्य सरकारों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 से सम्बन्धित निर्देशों और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) के पालन को सुनिश्चित करते हुए स्कूलों में सीनियर कक्षाओं को नियमित रूप से लगाने की अनुमति दी है।



आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में स्कूलों में कैसे पहुंचे छात्र - सामाजिक दूरी, मास्क, सेनिटाइजर, ऐसे स्कूल पहुंचे छात्र।

2021 School Reopening in India: Schools in Bihar, Odisha, Karnataka, Kerala etc. reopened by following Covid 19 SOPs
बिहार में मास्क लगाकर स्कूल पहुंची छात्राएं। - फोटो : एएनआई

बिहार राज्य सरकार द्वारा सभी स्कूलों और कॉलेजों को आज यानि 4 जनवरी से खोले जाने की अनुमति दी जा चुकी है। 18 दिसंबर, 2020 को स्कूलों को 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए 4 जनवरी से खोले जाने की अनुमति दी गयी थी। इसके अलावा राज्य में 9वीं से लेकर 12वीं तक के 36 लाख से अधिक नामांकन किये छात्रों को सरकार द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया है।

2021 School Reopening in India: Schools in Bihar, Odisha, Karnataka, Kerala etc. reopened by following Covid 19 SOPs
केरल के स्कूलों में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए। - फोटो : एएनआई

वहीं, केरल में भी स्कूलों को 1 जनवरी से खोला गया है। हालांकि, स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम ही दर्ज की गई। मार्च से बंद पड़े स्कूल भी एक जनवरी से आंशिक रूप से खोले जा चुके हैं तथा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा रही हैं। हर संस्थान में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है, मास्क पहनना अनिवार्य है, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है तथा परिसरों को लगातार सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2021 School Reopening in India: Schools in Bihar, Odisha, Karnataka, Kerala etc. reopened by following Covid 19 SOPs
सामाजिक दूरी का पालन करते छात्र। - फोटो : एएनआई

पुडुचेरी में लॉकडाउन के बाद से बंद पड़े स्कूल सोमवार को फिर से खोले गए। यहां पर कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले गए हैं। फिलहाल स्कूल 18 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आधे दिन के लिए खोले जाएंगे। 18 जनवरी के बाद कक्षाएं पूरे दिन के लिए पहले जैसे होंगी।

विज्ञापन
2021 School Reopening in India: Schools in Bihar, Odisha, Karnataka, Kerala etc. reopened by following Covid 19 SOPs
सांकेतिक तस्वीर

कर्नाटक के स्कूलों को भी 1 जनवरी से खोला जा चुका है। हालांकि कई स्कूलों ने 1 जनवरी से ही कक्षाएं शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ स्कूलों ने आज से कक्षाओं की शुरुआत की है। राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को खोले जाने को लेकर निर्देश पहले ही जारी किये जा चुके हैं, जिसके अनुसार बुखार, सर्दी-जुखाम, आदि संक्रमण की स्थिति में स्कूल जाने की अनुमति नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed