फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दरिंदगी: परिवार को दाने-दाने के लिए मोहताज करना चाहते थे आरोपी, पिता का ऑटो जलाकर बहन की नौकरी भी छुड़वा दी थी

Sun, 30 Jan 2022 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
vivek vihar sexual assault case accused family wanted to destroy financially to victim woman family
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला

विवेक विहार में महिला के साथ दरिंदगी के आरोपी परिवार पीड़िता के परिवार को बर्बाद करने की बात करते थे। रोजाना ही वह पीड़ित परिवार को धमकाकर दाने-दाने को मोहताज करने की बात करते थे। पीड़िता के परिवार में एक 18 साल की छोटी बहन के अलावा बीमार पिता ही है। पहले पिता ऑटो चलाते थे, लेकिन 2016 में एक सड़क हादसे में पिता की रीढ़ की हड्डी टूट जाने के बाद से वह बिस्तर पर ही हैं। किसी तरह छोटी बहन ने शाहदरा में एक गारमेंट शोरूम में नौकरी शुरू की थी, लेकिन आरोपियों ने वहां पहुंचकर हंगामा कर उसे नौकरी से निकलवा दिया। 19 जनवरी को आरोपियों ने पीड़िता के पिता का ऑटो जिसे वह किराए पर देकर रोजाना 400 रुपये लेते थे, उसे भी जला दिया था।


 

vivek vihar sexual assault case accused family wanted to destroy financially to victim woman family
delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला

परिवार के एक करीबी ने बताया कि बीमार पिता और छोटी बहन की देखभाल पीड़िता और उसका पति ही कर रहे थे। पीड़िता का पति गुरुग्राम में किसी कंपनी में छोटी-मोटी नौकरी करता था। उसे पंद्रह हजार रुपये महीना मिलते हैं। शादी के बाद कुछ दिन तक पीड़िता अपने पिता के ही घर पर रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी छोटी बहन व पिता का खर्चा उठा रहे थे। लेकिन जब आरोपियों का दबाव बढ़ा तो पीड़िता व उसके पति ने वहां से घर छोड़कर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया था। अब वारदात होने के बाद पीड़िता के परिवार को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। फिलहाल पीड़िता के घर पर उसकी मौसी व दूर का नाना रुका हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि एक कमरे के मकान में सभी लोग रह रहे हैं। ऑटो जलने के बाद परिवार की कमाई का वह जरिया भी खत्म हो गया है।

vivek vihar sexual assault case accused family wanted to destroy financially to victim woman family
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या करने वाला लड़का जबरन करता था परेशान
पीड़िता के परिवार का कहना है कि जिस 16 साल के लड़के ने आत्महत्या की थी, उसके परिवार को पीड़िता ने समझाने का खूब प्रयास किया था। शादी से पहले पड़ोसी होने के कारण दोनों दोस्त थे। लेकिन चार साल पहले जब पीड़िता की शादी हुई तो आरोपी शादी के बाद भी उससे मिलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने कई बार लड़के के परिवार को समझाने का प्रयास किया। यहां तक कहा कि वह लड़के को समझा लें। लड़का भी नशा करता था और पीड़िता से मिलने का दबाव बनाता था। परिवार का कहना है कि उसने गुस्से में आत्महत्या का कदम उठाया। इसमें पीड़िता का क्या दोष था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek vihar sexual assault case accused family wanted to destroy financially to victim woman family
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता अपने बच्चे को याद कर रही, बच्चा भी मां के लिए बिलख रहा...
पुलिस की देखरेख में पीड़िता का अज्ञात स्थान पर इलाज जारी है। पीड़िता अपने तीन साल के बेटे के लिए तड़प रही है, वहीं उसका मासूम बच्चा भी मां को याद करता रहता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मासूम अभी तीन साल का भी नहीं हुआ है। किसी तरह उसे टॉफी और दूसरी चीज दिलाकर बहलाया जा रहा है। जब तक पीड़िता पूरी तरह से ठीक नहीं होगी और परिवार को सुरक्षा का इंतजाम नहीं होगा तब तक पीड़िता को घर नहीं लाया जाएगा।

विज्ञापन
vivek vihar sexual assault case accused family wanted to destroy financially to victim woman family
vivek vihar, kasturba nagar - फोटो : अमर उजाला

कस्तूरबा नगर में पीड़िता के घर और आसपास पुलिस तैनात...
कस्तूरबा नगर स्थित पीड़िता के घर के आसपास की सुरक्षा को बाकी दिनों के मुकाबले और बढ़ा दिया गया है। आरोपियों की गली में भी 24 घंटे कुछ पुलिसकर्मी बैठे रहते हैं। पीड़िता की बहन या परिवार के सदस्य कुछ सामान लेने के लिए निकलते हैं तो पुलिस जवान उनके साथ जाते हैं। फिलहाल जब तक सभी आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक परिवार को सुरक्षा देने की बात की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed