{"_id":"60b9225a5f0cda71e75ed653","slug":"sushil-kumar-arrested-sagar-dhankhar-murder-case-sushil-kumar-cried-after-talking-to-family-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: जेल में आते ही भावुक हुए सुशील कुमार, घरवालों से बात कर फूट-फूटकर रोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: जेल में आते ही भावुक हुए सुशील कुमार, घरवालों से बात कर फूट-फूटकर रोए
Fri, 04 Jun 2021 04:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Jun 2021 04:58 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडोली जेल में बुधवार रात काफी सहमा हुआ आया ओलंपियन सुशील कुमार बृहस्पतिवार को काफी भावुक हो गया। जेल प्रशासन ने उसे फोन पर अपने परिजनों से बातचीत करने की इजाजत दी। चार मई की रात सागर धनखड़ की हत्या की घटना के बाद से सुशील एक जगह से दूसरी जगह भाग रहा था। इस दौरान उसे अपने परिवार वालों से बात करने का मौका नहीं मिला था। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल से अपने घर पर बात करने के दौरान सुशील काफी भावुक हो गया। उसके आंख से आंसु निकलने लगे। हालांकि सुशील ने खुद को संभालने की कोशिश की। दस से पंद्रह मिनट के बीच हुई बातचीत के दौरान सुशील ने परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछा। जेल अधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अभी कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात बंद है। ऐसे में कैदियों को फोन से सप्ताह में दो दिन बात करने की अनुमति दी गई है। बृहस्पतिवार को नियम के मुताबिक सुशील को भी उसके परिवार वालों से बात करवाई गई।
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार को देर रात मंडोली जेल पहुंचा सुशील काफी डरा और सहमा हुआ था। जेल प्रशासन ने उसे खाने के लिए दिया लेकिन उसने खाना खाने से इंकार कर दिया।
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि रात में सुशील को जेल में नींद नहीं आई। वह काफी देर तक करवटें बदलता रहा और किसी बात को लेकर मंथन करता हुआ नजर आया। हालांकि सुबह से जेल की दिनचर्या में सुशील जुट गया। जेल में कुछ देर के लिए उसने व्यायाम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार को अदालत ने सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। पहलवान सुशील कुमार को जेल जाने से डर रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गुहार लगा रहा था कि उसकी रिमांड को कुछ और दिन बढ़वा लिया जाए।
विज्ञापन
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सुशील को डर है कि जेल में काला जठेड़ी के गुर्गे उसे निशाना बना सकते हैं। ऐसे में वह चाहता था कि गैंग से समझौता होने के बाद ही वह जेल जाता। सूत्रों का कहना है कि पुलिस सुशील की और रिमांड लेने की बात से इनकार कर रही थी, लेकिन बुधवार को चार दिन की अतिरिक्त रिमांड पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।