फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohini Court Shootout: जंग के नियम बदले...जल्द ही बड़ा धमाका होगा, सड़कों से खून नहीं सूखेगा, मैसेज वायरल

Wed, 29 Sep 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Sep 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News: Announcement of shedding blood on social media after Jitendra mann gogi murder
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद सोशल मीडिया पर धमकियों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो मैसेज में कई गिरोह के बदमाश एक-दूसरे पर हमला और खून की नदियां बहाने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा...हम चुप बैठे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम मर गए है। जल्द ही बड़ा धमाका होगा। सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। अब जंग के नियम बदल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को देखकर दिल्ली पुलिस सर्तक हो गई हैं। गैंगस्टर काला जठेड़ी व लारेंस विश्रोई गिरोह की तरफ से जितेंद्र गोगी के शव के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लिखा गया है कि नई जंग की शुरूआत हो चुकी है। जो हमारे साथ नहीं है वह अब अपना ख्याल रखे। अब इस जंग में कोई सुरक्षित नहीं है। अब सड़कों से खून नहीं सूखेगा। अब जंग के नियम बदल चुके हैं। जो जहां मिलेगा उसे वहीं खत्म किया जाएगा। 
Rohini Court Delhi Shootout News: Announcement of shedding blood on social media after Jitendra mann gogi murder
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद दिल्ली में गैंगवार बढ़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि टिल्लू ताजपुरिया ने जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई है। 
Rohini Court Delhi Shootout News: Announcement of shedding blood on social media after Jitendra mann gogi murder
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उमंग के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं आरोपी 
वहीं, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को पहना देने वाले उमंग व विनय के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लगा है। आरोपी उमंग के घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News: Announcement of shedding blood on social media after Jitendra mann gogi murder
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
उमंग के घर से निकलते हुए आरोपी दिल्ली सरकार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। ऐसे में अपराध शाखा ने नोटिस देकर दिल्ली सरकार से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। इसके अलावा आरोपी रोहिणी स्थित नार्थ एक्ट के मॉल के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। यहां से ये वकील की ड्रेस में निकल रहे हैं।

 
विज्ञापन
Rohini Court Delhi Shootout News: Announcement of shedding blood on social media after Jitendra mann gogi murder
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदरपुर में रहने वाले उमंग यादव के घर पर सीसीटीवी कैमरें लगे हुए हैं। मगर आरोपी ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कहीं छिपा दिया है। पुलिस उमंग से पूछताछ कर डीवीआर को बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उमंग के घर के बाहर दिल्ली सरकार का एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed