फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिंकू शर्मा हत्याकांड: आरोपी की पत्नी का बड़ा खुलासा- होली दिवाली एक साथ मनाते थे, नहीं था कोई धार्मिक विवाद

Sun, 14 Feb 2021 09:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 14 Feb 2021 09:03 AM IST
विज्ञापन
rinku sharma murder case accused wife reveals there was no enmity regarding religion we celebrate holi diwali together
रिंकू शर्मा के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या धार्मिक कारणों से की गई, दूसरे समुदाय के लोगों ने उसकी इसलिए हत्या कर दी कि वह जय श्रीराम के नारे लगाता था। लेकिन आरोपी के परिवार वालों ने इन आरोपों को सिरे से नाकार दिया है। आगे पढ़ें आरोपी की पत्नी ने क्या-क्या खुलासे किए हैं...

rinku sharma murder case accused wife reveals there was no enmity regarding religion we celebrate holi diwali together
रिंकू शर्मा के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद अपने रिश्तेदार के घर रह रही आरोपी नसरूद्दीन की पत्नी शमा का कहना है कि मुझे नहीं पता कि रिंकू के परिवार वाले धार्मिक वजहों से क्यों हत्या करने की बात कह रहे हैं। हम लोग होली दिवाली के त्योहरों में शामिल होते हैं। मंगलवार को हनुमान चालीसा के दौरान बांटे जाने वाले प्रसाद को भी लेते हैं। हम लोग कई सालों से यहां रह रहे हैं और अभी तक धर्म को लेकर हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। 

rinku sharma murder case accused wife reveals there was no enmity regarding religion we celebrate holi diwali together
रिंकू शर्मा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शमा ने बताया कि 10 फरवरी की रात रिंकू और उसका दोस्त आकाश नसरूद््दीन के भांजे जाहिद को एक जन्मदिन की पार्टी में अपने साथ ले गये थे। वहां इनके बीच झगड़ा हुआ। रात करीब सवा 12 बजे मेरे पति के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे भांजे को लोग पीट रहे हैं। उसको बचाने के लिए आ जाओ। मेरे पति वहां गए और किसी तरह से जाहिद को लेकर घर आए। मारपीट करने वाले लड़के भी पीछे से आ गए और गाली गलौज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rinku sharma murder case accused wife reveals there was no enmity regarding religion we celebrate holi diwali together
रिंकू शर्मा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शमा का आरोप है कि जब उसके पति रिंकू  की घर के सामने से गली के बाहर निकल रहे थे तभी रिंकू घर से चाकू लेकर निकला और इसी दौरान चाकू रिंकू को लग गया। रिंकू के पिता ने उसके पति के सिर पर डंडा मारा। जिससे उसके सिर में चोट लगी। वहीं इस्लाम की पत्नी नजमा के बताया कि उसका घर दूसरी गली में है। 10 फरवरी की रात वह पति के साथ घर पर थी। तभी किसी ने फोन कर पति को झगड़े की जानकारी दी। उसके बाद इस्लाम घर से निकल कर वहां पहुंचे और उसके बाद क्या हुआ यह उसे नहीं पता। नजमा ने कहा कि हमलोगों में धर्म को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। 

विज्ञापन
rinku sharma murder case accused wife reveals there was no enmity regarding religion we celebrate holi diwali together
हत्यारोपी गली से जाते हुए - फोटो : सीसीटीवी ग्रैब

क्राइम ब्रांच करेगी हत्या के कारणों का खुलासा
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गयी है। दोनों पक्षों, चश्मदीदों के बयान, और मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच करेगी। पुलिस जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed