लंबे समय से गर्मी की तपिश झेल रही दिल्ली अब बारिश की फुहारों में इठला रही है। राजधानी में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार को दिन में भी हल्की फुहारों ने दिल्ली को भिगाया। तस्वीरों में देखें मौसम के बदले हुए मिजाज में कैसी लग रही है दिल्ली-
2 of 5
दिल्ली में बारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 23.8 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 36 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया था। दिल्ली के बाहरी इलाकों में मुंगेशपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नजफगढ़ में 42.1 व जफरपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस पारा था।
3 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और बारिश होने लगी। लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तेज हवा भी चली।
4 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से तापमान में भारी कमी आई है। इस दौरान हालांकि सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
5 of 5
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बदलाव आया है। दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी 18 जून तक बारिश का अनुमान है।